सर्पदंश हत्याकांड में पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, (फोटो साभार: etvbharat)
मेरठ के चर्चित सर्पदंश हत्याकांड में पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को अदालत ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों को दोषी करार देते हुए कहा, कि रविता और उसके प्रेमी ने मिलकर अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद गुमराह करने के लिए सर्पदंश का नाटक रचा।
शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-12) जयवीर सिंह नागर की अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए कहा, “अधर्म कभी धर्म से नहीं जीत सकता।” अदालत की टिप्पणी में सावित्री का भी उल्लेख किया गया है, जो अपने पति के प्राण बचाने के लिए यमराज से भिड़ गई थी।
Meerut, Uttar Pradesh: Meerut court has sentenced Ravita, wife of Amit Kashyap, and her lover, Amardeep, to death for his murder. ADJ-12 Judge Jaiveer Singh Nagar pronounced the verdict. The prosecution alleged that Amit was strangled and a snake was placed near his body to make the murder appear to be a case of snakebite. Both accused, who had been in jail for 17 months, appeared before the court via video conferencing. Amit’s family welcomed the verdict.
Government Counsel who handled the entire case, Farzana Masood says, "…Ravita has violated the ideals of Savitri through her actions…The honourable court has sentenced the accused to death…An order has also been issued to ensure that her children’s education and other needs are taken care of with dignity…"
— IANS (@ians_india) October 16, 2026
गौरतलब है, कि इस मामले में 16 महीने बाद सजा सुनाई गई है। इसमें लगभग 70 से ज्यादा तारीख लगी। वहीं कोर्ट के निर्णय के बाद अमित की मां मुनेश देवी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, कि उनके बेटे को जिस तरह मारा गया, उसी तरह आरोपियों को फांसी की सजा मिली है और अब उन्हें न्याय मिला है।
बता दें, कि मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। किसी को उन पर शक न हो, इसके लिए हत्यारों ने मृतक के शरीर पर जीवित साँप छोड़ दिया, जिसने उसे 10 बार डसा। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, अकबरपुर सादात गाँव में रविवार (13 अप्रैल, 2025) को अमित नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की चारपाई पर उसके नीचे एक जिंदा साँप दबा मिला था। पहले मौत का कारण साँप द्वारा काटना बताया जा रहा था, लेकिन मृतक के परिजन को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस से इस मामले में शिकायत की।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर जब मृतक का पोस्टमार्टम करवाया, तो ये साबित हो गया, कि युवक की मौत गला दबाने के चलते हुई है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित महिला ने बताया, कि उसके प्रेमी ने 1000 रूपये में सपेरों से सांप को खरीदा था।
पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति के साथ दिन में शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए गई थी। मंदिर से लौटते वक्त उसने प्रेमी अमरदीप को फोन करके कहा था, कि सांप खरीद लें और आज ही इस काम को अंजाम दिया जायेगा। अमरदीप ने माता के जागरण का बहाना बनाकर सपेरे कृष्ण से सांप खरीदा था। इसके बाद प्रेमी सांप लेकर रविता के घर पहुंचा।
अमरदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया था, कि 12 अप्रैल 2025 की रात सोते समय दोनों ने अमित के दोनों हाथ पकड़े और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद हत्या को सर्पदंश से हुई मौत दिखाने के लिए उसके बिस्तर पर जिंदा सांप छोड़ दिया गया था। हालांकि, परिजनों को रविता और अमरदीप पर शक था, उन्हें भरोसा नही हो रहा था कि अमित को सांप ने काटा है।
जांच के दौरान सामने आया, कि परिजनों ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। अमित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। पति-पत्नी के बीच अमरदीप को लेकर जमकर झगड़ा भी हुआ था। जिसके चलते दोनों में अमित को अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची।
