शिकागो के मंदिर में हिंदुओं के जनसंहार का षड्यंत्र विफल,(फोटो साभार: @MeghUpdates)
अमेरिका के शिकागो स्थित एक मंदिर में हिंदुओं के जनसंहार का षड्यंत्र रचा गया था, यह साजिश सफल भी हो जाती, लेकिन बंदूक की गड़बड़ी ने कई लोगों का जीवन बचा लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी एलेक्जेंड्रोस पैपोराकिस को गिरफ्तार कर लिया है, उसका मकसद शिकागो से 70 किमी दूर औरोरा स्थित एक हिंदू मंदिर में घुसकर श्रद्धालुओं पर गोलियां बरसाने का था।
पुलिस के मुताबिक, एलेक्जेंड्रोस पैपोरैकिस की विचारधारा श्वेत वर्चस्ववादियों (व्हाइट सुप्रिमेसिस्ट) से ग्रसित है। मुख्य आरोपी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पैपोरैकिस आर्लिंगटन स्थित फास्ट-फूड रेस्टोरेंट टाको बेल में पिछले सात महीने से कैशियर के रूप में काम कर रहा था। 11 अक्टूबर को उसने अपने सहकर्मी से कहा था, कि आज का दिन खास होने वाला है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 अक्टूबर को उसने एक सहकर्मी से कहा था, कि वह भारतीयों को मारना चाहता है और ऑरोरा शहर के सबसे बड़े हिंदू मंदिर पर हमले की प्लानिंग कर रहा है। अगले दिन 11 अक्टूबर को वह अपनी मां के घर पलाटाइन से ऑरोरा के एक हिंदू मंदिर की तरफ निकला।
🚨 BREAKING: PLANNED MASS SHOOTING AT A HINDU TEMPLE IN THE US FOILED!
19-year-old Alexandros Paporakis has been arrested for allegedly plotting an attack on Sri Venkateswara Temple in Aurora, Illinois.
A Taco Bell co-worker alerted law enforcement after Paporakis allegedly spoke of killing as many Indians as possible.
Investigators recovered an AR-style rifle, ammunition and tactical gear. His co-worker also reported repeated racist remarks targeting Indians and frequent references to Nazis and armed struggle. https://t.co/of4I59vl1C
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) October 15, 2026
उसके पास एआर स्टाइल राइफल, गोला-बारूद और सामरिक सामान था। वहां पहुंचकर उसने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन राइफल जाम हो गई। बंदूक न चलने की वजह से वह बिना गोलीबारी किए ही तुरंत गाड़ी चलाकर वहां से भाग निकला। घर पहुंचकर उसने इंटरनेट पर राइफल खोलने का तरीका खोजा।
उसने सहकर्मी को मैसेज करके बताया, कि उसकी बंदूक जाम हो गई थी और बंदूक ठीक करके दोबारा हमले की कोशिश करना चाहता है। साथ ही सहकर्मी को अपना घोषणा पत्र और तस्वीरें भी भेजी। जिसके बाद सहकर्मी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पलाटाइन और माउंट प्रॉस्पेक्ट पुलिस ने पापोराकिस को उसके घर के बाहर गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान पुलिस को एक मॉडिफाइड AR-स्टाइल राइफल और 300 राउंड कारतूस मिले। इसके अलावा, पुलिस को बॉडी आर्मर (सुरक्षा कवच), पेट्रोल के डिब्बे और कई स्वास्तिक चिह्न भी मिले। उस पर आतंकवादी धमकी देने और गैर-कानूनी हथियार रखने के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
बता दें, कि रविवार के दिन इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है, इसलिए उसने यहां हमले के लिए रविवार, 11 अक्टूबर का दिन चुना था। उसका मकसद हिंदू पूजा स्थल को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर जनसंहार करना था।
पुलिस के मुताबिक, कार्यस्थल पर उसके सहकर्मियों ने बताया कि वह खुले तौर पर खुद को वाइट सुप्रिमेसिस्ट कहता था और अक्सर नाजी विचारों और सशस्त्र संघर्ष की बातें करता था। उसने सहकर्मियों से कहा था कि वह भारतीयों को मारने का इंतजार नहीं कर सकता। बता दें, कि अमेरिका में बीते कुछ वर्षों में हिंदुओं के खिलाफ नस्लीय अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है।
