दिल्ली में कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन,(फोटो साभार: X@@ShukrawaarD)
राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर बैरिकेड्स लांघकर सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, पथराव में शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
VIDEO | Delhi: Sub Inspector injured amid CJP’s anti-CEC protest; security tightened, police detain protesters.
On being asked, how he was injured, Sub Inspector Bajrang Jadhav said, "I was pushed, while apprehending the rioters, this caused an injury."
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 10, 2026
बता दें, कि नई दिल्ली जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों जंतर- मंतर तक पहुंचने का प्रयास कर रहे है। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने कनॉट प्लेस समेत विभिन्न स्थानों से कुल 500 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है, कि सीजेपी का प्रदर्शन शनिवार सुबह 10:30 बजे शुरू होने वाला था। हालांकि, निषेधाज्ञा लागू होने और पुलिस की तैनाती के कारण प्रदर्शनकारी निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों और चौराहों पर सुरक्षा बल तैनात किए थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये पाबंदियां अस्थायी और एहतियाती हैं।
बता दें, कि दिल्ली में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। कुछ प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पहुंच रहे हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस इतनी अलर्ट है, कि तत्काल प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर रही है। किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर पहुंचने नहीं दिया जा रहा है।
विरोध प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को भी दिल्ली स्थित आईजीआई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। इसके अलावा यूटूबर ध्रुव राठी और काव्या कर्नाटक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
