एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होगा कोई मुकाबला, (फोटो साभार-X/@BCCI)
भारत और पाकिस्तान जब भी किसी खेल में आमने-सामने होते हैं तो पूरी दुनिया की नजरें उस मुकाबले पर टिकी होती हैं। वहीं एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों की शुरुआती दौर में भिड़ंत नहीं होगी। हालांकि अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुँचती है या सेमीफाइनल के बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलें, तो मुकाबला संभव है।
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें हिस्सा ले रही हैं। एशियन गेम्स अगले महीने 19 सितंबर से जापान में शुरू हो रहा है और 4 अक्टूबर को समाप्त होगा।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच यदि एशियन गेम्स 2026 में यदि मुकाबला खेला जाएगा तो वह या तो गोल्ड मेडल मैच होगा या फिर ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच मेडल मैच से पहले कोई मैच नहीं देखने को मिलेगा।
There will be no match between arch-rivals India and Pakistan in the early stages of the 2026 Asian Games.
The top two ranked sides in the men’s competition may not cross paths, but if they will, it can only be in the gold-medal match or the bronze-medal play-off.#INDvsPAK pic.twitter.com/NDcVmte6Hf
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 12, 2026
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के इवेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी और तीन अक्टूबर तक खेले जाएंगे। इसमें पहले महिलाओं के मैच होंगे तो वहीं इसके बाद पुरुष इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। मेंस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश मिलेगा।
बाकी छह टीमों को, जिनमें अफगानिस्तान भी शामिल है, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप स्टेज से गुजरना होगा। जिसमें नेपाल, हांगकांग चीन, जापान, मलेशिया और ओमान के नाम शामिल हैं। भारत को क्वार्टरफाइनल 2 में रखा गया है, जबकि पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल 1 खेलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल ड्रॉ में भी भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग रखा गया है।
महिला प्रतियोगिता में भी यही नियम अपनाया गया है, जिसका मतलब है कि शुरुआती राउंड में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होगा। महिला टूर्नामेंट में भारत टॉप-सीडेड टीम है और क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला जापान से होगा। अगर वे आगे बढ़ती हैं, तो सेमीफाइनल में उनका मुकाबला बांग्लादेश या हांगकांग चीन से होगा।
दूसरी ओर, पाकिस्तान अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में थाईलैंड से भिड़ेगा, अगर वे आगे बढ़ते हैं, तो उनका सामना श्रीलंका या मलेशिया से होगा, इसलिए, भारत-पाकिस्तान का संभावित मुकाबला सिर्फ फाइनल या ब्रॉन्ज-मेडल प्ले-ऑफ में हो सकता है, जो 22 सितंबर को होना है।
सभी क्रिकेट मैच नागोया के पालोमा मिजुहो स्टेडियम में खेले जाएंगे, मुकाबला T20 फॉर्मेट में होगा, और श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा पहले ही कर दी गई है।
