द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया, (फोटो साभार: ANI)
तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन की अभिनेत्री तृषा पर की गई विवादित टिप्पणी ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। इस टिप्पणी के वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने उनके आवास से उदयनिधि को हिरासत में ले लिया।
दरअसल, तमिलनाडु पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने बीते सोमवार को मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की आलोचना करते हुए अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। टीवीके पार्टी ने उदयनिधि द्वारा तृषा को लेकर दिए बयान को ‘घिनौना, अश्लील और शर्मनाक’ करार देते हुए उनकी कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
टीवीके ने कहा, कि इस तरह का आचरण सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर एक ‘खतरनाक मिसाल’ कायम करता है। टीवीके सदस्यों की शिकायत के बाद, तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ छह धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, भाजपा ने भी उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी की मांग की है।
BREAKING NEWS 🚨 Udhayanidhi Stalin taken away by police over his objectionable remarks against Trisha. pic.twitter.com/KurSYxr0Xl
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) August 4, 2026
बता दे, कि सोमवार 3 अगस्त को तंजावुर में डीएमके (DMK) ने एक विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता विपक्ष के नेता और DMK स्टेट यूथ विंग के सेक्रेटरी उदयनिधि स्टालिन ने की और जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में डीएमके कैडर और अलग-अलग जिलों के किसानों ने हिस्सा लिया।
कावेरी मुद्दे पर उदयनिधि के भाषण के दौरान तृषा-तृषा के नारे लगे, तो वो पहले मुस्कुराए और फिर ऐसी बात कही, जिसे तृषा की ओर इशारा समझा गया। उदयनिधि ने कहा, “हमारे यहाँ पानी आए या न आए, वहाँ पानी जरूर पहुँचना चाहिए। उन्हें बस इसी की चिंता है।” इसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “मेरा मतलब कावेरी के पानी से था।”
At what was projected as a farmers protest, Udhayanidhi Stalin made an unnecessary, vulgar and double meaning comment about actress Trisha in front of thousands of men. pic.twitter.com/EvqkGrHKie
— Actor Vijay Team (@ActorVijayTeam) August 3, 2026
वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। उदयनिधि की टिप्पणी को लेकर तमिलनाडु की राजनीति भी गरमा गई है। बता दें, कि तृषा इन दिनों अभिनेता से राजनेता बने और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय के साथ अपने कथित निजी संबंधों को लेकर भी चर्चा में हैं।
टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर पूर्व पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही टीवीके ने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
TVK पार्टी के विधायक रेवन्थ चरण ने इसे ‘घृणित और अस्वीकार्य’ बताते हुए कहा, “इसी वजह से तमिलनाडु की जनता ने आपको नकार दिया और आज आप जिस स्थिति में हैं, वहीं सीमित कर दिया। अरिवालयम के पहले से ही बेहद निम्न स्तर के बावजूद यह उससे भी नीचे की बात है।”
पार्टी का कहना है कि उनकी भाषा सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को वस्तु समझने और मौखिक उत्पीड़न को सामान्य बनाती है तथा सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों से अपेक्षित मर्यादा को गंभीर रूप से ठेस पहुँचाती है।
