CM धामी ने 'युवा शक्ति संवाद' कार्यक्रम युवाओं किया संवाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा, कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने रुड़की में आयोजित ‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवा साथियों, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स एवं कंटेंट क्रिएटर्स के साथ संवाद कर राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका, नवाचार, डिजिटल माध्यमों की सकारात्मक शक्ति पर विस्तृत चर्चा की।
#WATCH | Roorkee, Uttarakhand: During the 'Yuva Samvad' (Youth Dialogue) event held in Roorkee, a young participant named Ishika praised Chief Minister Pushkar Singh Dhami and congratulated him on completing five years in office pic.twitter.com/bkJzpc9Kdv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 28, 2026
सीएम धामी ने कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, कि उत्तराखंड का युवा प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा, कि हमारी सरकार युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे सशक्त आधार मानते हुए उन्हें शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, खेल एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
‘युवा शक्ति संवाद’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से तैयार किए गए आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम धामी ने कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर जिम, बैडमिंटन सहित विभिन्न आधुनिक खेल सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, कि यह आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स प्रदेश में खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
रुड़की में युवाओं के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त HRDA द्वारा निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण किया।
इस दौरान कॉम्पलेक्स का निरीक्षण कर जिम, बैडमिंटन सहित विभिन्न आधुनिक खेल सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह आधुनिक… pic.twitter.com/fjpzucD4Ju
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 28, 2026
सीएम धामी ने कहा, कि हमारी सरकार द्वारा उत्तराखंड में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि इस अत्याधुनिक खेल परिसर से रुड़की और आसपास के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान मिलेगी।
