CM धामी ने किया मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर पहुंचकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने चंपावत जिले के विकास हेतु समर्पित ₹74.54 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, उनका सौभाग्य है, कि वर्ष 2021 से लगातार उन्हें इस मेले में हर वर्ष आने का अवसर मिल रहा है।
मां पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “यह केवल एक मेला नहीं बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का विराट उत्सव है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
साथ ही जनपद चम्पावत के विकास हेतु समर्पित ₹74.54 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह केवल एक मेला नहीं बल्कि हमारी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक चेतना का विराट उत्सव है। प्रदेश सरकार सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और तीर्थ स्थलों के संरक्षण हेतु… pic.twitter.com/wcZyt78snU
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 27, 2026
सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा, कि माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान सर्वोपरि है। सुगम मार्ग, बेहतर व्यवस्थाएं, स्वच्छ वातावरण और सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, यह हमारी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा, कि आस्था के प्रति सम्मान और विकास के प्रति संकल्प…यही हमारी नीति और कार्यसंस्कृति है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कि मां पूर्णागिरी के दरबार में आकर उन्हे बेहद शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। बचपन से ही उन पर मां शारदा एवं मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद रहा है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार इस प्रसिद्ध धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए काम कर रही है। टनकपुर से लेकर मां पूर्णागिरी धाम तक स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द कराया जाएगा।
सीएम धामी ने बताया, कि प्रशासन मेला क्षेत्र में इंट्रीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट पर भी काम कर रहा है। इस अलावा शारदा रिवर फ्रंट के तहत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। साथ ही चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर के तहत 430 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार पूरे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण के लिए कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि मेला वर्ष भर चले इसके लिए मेला क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे है। श्रद्धालु सुविधाओं के लिए पथ प्रकाश पेयजल सुरक्षा सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है। जिससे उत्तर भारत के इस मेले में आने वाले लाखो श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के सुगम दर्शन के बाद चंपावत जिले के अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों में जाकर नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद ले सकें।

