PM मोदी ने मणिपुर को दी ₹7300 करोड़ की सौगात, (चित्र साभार :X@narendramodi)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर पहुंचे। मिजोरम के बाद, पीएम मोदी हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने 7300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद राजधानी इंफाल में पीएम मोदी ने 1200 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने हिंसा से प्रभावित विस्थापितों से मुलाकात की और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कि मणिपुर की धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूँ। इतनी भारी बारिश में भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहाँ आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ।”
I salute the spirit of the people of Manipur. Despite the heavy rains, you have gathered here in such large numbers, and I am deeply grateful for your love and affection.
When my helicopter could not fly due to the weather, I chose to travel by road.
On the roadside, people…
— BJP (@BJP4India) September 13, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि जब खराब मौसम की वजह से मेरा हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, तो मैंने सड़क मार्ग से यात्रा करने का फैसला किया। सड़क किनारे लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर मेरा स्वागत किया। मुझे जो गर्मजोशी और प्यार मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा। मैं मणिपुर के लोगों के प्रति सम्मान में अपना सिर झुकाता हूँ।
पीएम मोदी ने लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा, “किसी भी स्थान पर शांति की स्थापना बेहद जरूरी है। बीते 11 वर्षों में अनेक संघर्ष खत्म हुए है। उम्मीद और विश्वास की सुबह दस्तक दे रही है। बीते कुछ सालों में यहां के लोगों ने विकास को प्राथमिकता दी है। मुझे विश्वास है कि आगे भी विकास को और बल मिलेगा ”
प्रधानमंत्री ने कहा, कि मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें, अपने बच्चों के भविष्य को सुनिश्चित करें, मैं आपके साथ हूं। उन्होंने कहा, “मणिपुर एक सीमावर्ती राज्य है और यहां कनेक्टिविटी हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। अच्छी सड़कों की कमी के कारण आपको जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, मैं उन्हें अच्छी तरह समझता हूं।
इसीलिए, 2014 से मैंने मणिपुर की कनेक्टिविटी को लगातार बेहतर बनाने पर जोर दिया है और इसके लिए भारत सरकार ने दो स्तरों पर काम किया है। पहला, हमने मणिपुर में सड़क और रेलवे पर बजट बढ़ाया, दूसरा, हमने गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रयास किए। पिछले कुछ वर्षों में मणिपुर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए। नए राजमार्गों के निर्माण पर 8,700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ये विकास का दौर आगे भी जारी रहेगा।
Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji’s visit to our state today has brought renewed hope to our people. By reaching out to different communities and our displaced brothers and sisters, you have reaffirmed the bond between Manipur and your visionary leadership.
The laying… pic.twitter.com/Zr9NjsOVFN
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) September 13, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मणिपुर की धरती आशा और आकांक्षाओं की धरती है। दुर्भाग्य से, हिंसा ने इस खूबसूरत क्षेत्र पर अपनी छाया डाल दी है। कुछ समय पहले, मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला। उनसे मिलने के बाद, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि मणिपुर में आशा और विश्वास का एक नया सवेरा उग रहा है।
उन्होंने कहा, कि किसी भी जगह विकास की जड़ें जमाने के लिए शांति आवश्यक है। पिछले ग्यारह वर्षों में, पूर्वोत्तर में कई संघर्ष और विवाद सुलझ गए हैं। लोगों ने शांति का मार्ग चुना है और विकास को प्राथमिकता दी है। आज भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।
पीएम मोदी ने कहा, कि हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला। उन्होंने कहा, कि बीते सालों में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहाँ साढ़े 3 लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को करीबी दोस्त बताते हुए अंतरिम प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाली सुशीला कार्की को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, कि हिमालय की गोद में बसा नेपाल भारत का मित्र है, करीबी दोस्त है और हम साझा इतिहास से जुड़े हैं, आस्था से जुड़े हैं। मुझे विश्वास है, कि वह नेपाल में शांति, स्थिरता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
