मानव तस्करी के धंधे में सक्रिय कनाडा के 260 कॉलेज,(फोटो साभार: TIO)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि 260 कनाडाई कॉलेजों ने कथित तौर पर बड़े पैमाने पर मानव तस्करी नेटवर्क में शामिल दो भारतीय संस्थाओं के साथ समझौता किया था। ईडी की जाँच में मानव तस्करों के एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पता चला है। इनका कनाडा के कम-से-कम 260 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज से संपर्क है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय कनाडा के बॉर्डर से भारतीयों की मानव तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच में पाया, कि 260 कनाडाई कॉलेजों ने मानव तस्करी करने वाले दो भारतीय गिरोहों से अनुबंध किया था। दरअसल, यह जांच गुजरात के डिंगुचा गांव के रहने वाले चार सदस्यीय भारतीय परिवार की मौत से जुड़ी हुई है।
#FirstpostAmerica: Tensions between India and Canada are worsening. In the latest, India's Enforcement Directorate has linked at least 260 Canadian colleges and Universities to the trafficking of Indians across the border to the United States. @EKH2016 tells you more. pic.twitter.com/zZvjLT6Hxi
— Firstpost (@firstpost) December 26, 2024
बता दें, कि भारतीय परिवार के चार सदस्यों की 19 जनवरी, 2022 को अवैध रूप से कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने की कोशिश के दौरान अत्यधिक ठंड से मौत हो गई थी। कनाडा के रास्ते अमेरिका में घुसते हुए जगदीश पटेल की पत्नी और दो बच्चों की -37 डिग्री सेल्सियस तापमान में दर्दनाक मौत हो गई थी।
ईडी की जांच में सामने आया, अमेरिका में अवैध घुसपैठ के लिए अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट वीजा जारी के करने के लिए एक व्यक्ति से 50-60 लाख रुपए तक वसूलते थे। इसके लिए वे कनाडा के कॉलेजों में नामांकन दिखाते हैं और स्टूडेंट वीजा जारी किया जाता है। इसके बाद कनाडा के रास्ते अमेरिका में घुसपैठ कराई जाती हैं। ED की जाँच में पाया गया, कि मुंबई और नागपुर के दो एजेंटों के जरिए ही हर साल 35 हजार से अधिक लोगों को कनाडा भेजा जाता है।
ईडी के अनुसार, इस रैकेट में गुजरात के 1700 और पूरे देश के 3500 एजेंट शामिल हैं। जांच एजेंसी को आशंका है, कि इस मामले की जाँच शुरू होने के बावजूद लगभग 800 एजेंट इस काम में अभी भी लिप्त हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई, नागपुर, गाँधीनगर और बडोदरा के सात स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। ईडी ने इससे जुड़े एक बैंक खाते से 19 लाख रुपए भी सीज किए हैं।
ईडी की जांच के दौरान ज्ञात हुआ, कि कनाडा के 112 कॉलेजों ने एक संस्था और 150 से अधिक ने दूसरी संस्था के साथ समझौता किया है। इसके साथ ही गुजरात में लगभग 1700 एजेंट और पार्टनर और पूरे देश में अन्य संस्थाओं के लगभग 3500 एजेंट और पार्टनर हैं जिनमें से 800 से अधिक गुर्गे सक्रिय हैं।
