भारत ने पहले T20 मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी,(तस्वीर साभार: @Sportskeeda)
भारत और अफगानिस्तान के बीच मोहाली स्टेडियम में तीन मैचों की T-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया और अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने 40 गेंद में 60 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह नौ गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पहले T-20 मैच में भारत को 159 रन का लक्ष्य दिया है। मोहम्मद नबी ने 27 गेंद का सामना करते हुए 42 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से मुकेश और अक्षर ने दो-दो विकेट मिले जबकि शिव दुबे ने एक विकेट झटका।
Breaking News : 1st T20 में भारत ने अफगानिस्तान को मोहाली में चटाई धूल, सीरीज में 1-0 से आगे#BreakingNews #INDvsAFG #INDvAFG @Chandans_live pic.twitter.com/xXxeEG1K8J
— Zee News (@ZeeNews) January 11, 2024
अफगानिस्तान के 159 रन के लक्ष्य जवाब में भारत ने चार विकेट गंवाकर 17.3 ओवर में जीत हासिल की। वही भारत की शुरुआत मुकाबले में बेहद खराब रही। रोहित शर्मा पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही रन आउट हो गए थे। शुभमन गिल ने 23 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 26 रन की तेज पारी खेली। शिवम दुबे ने नाबाद 60 रन बनाए। रिंकू सिंह ने नाबाद 19 रन बनाए, जबकि जितेश शर्मा ने 31 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान को दो विकेट मिले।
