प्रतीकात्मक चित्र
उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ। जिसके चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। दोपहर के वक्त भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ती गर्मी का आलम ये है, कि देहरादून में सोमवार को अत्यधिक गर्मी के अलर्ट के चलते डीएम सविन बंसल ने कक्षा 01 से 12 तक में एक दिन की छुट्टी का आदेश जारी किये है।
गौरतलब है, कि आसमान से बरस रही आग के बीच मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश की संभावना व्यक्त की है। क्रम में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने जिलाधिकारियों को पत्र भेज सावधानियां सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मंगलवार 28 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। इस दौरान बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी।
दिनांक 26.04.2026 को उत्तराखंड राज्य के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी I pic.twitter.com/Pom8JMQokp
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) April 26, 2026
पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हवाओं के साथ अंधड़ चलने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ इलाकों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा। इन दो जिलों में सिर्फ बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भी बारिश होगी। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा। इन दो जिलों में सिर्फ बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। 29 अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बुधवार को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे। जबकि 30 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने की आशंका है।
बता दें, कि बीते रविवार को देहरादून में 4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 38.9 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्म हवाओं का दौर शुरू हो गया। भीषण गर्मी के चलते राहगीरों का तपती सड़को पर चलना मुश्किल हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, कि आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से गर्म हवाओं का दौर भी तेज हो जाएगा।
