बद्रीनाथ धाम में शनिवार (29 अप्रैल 2023) को दोपहर में लगभग दो बजे नारायण पर्वत की तलहटी में अचानक हिमस्खलन की घटना सामने आई है। उल्लेखनीय है, कि वर्तमान में बद्रीनाथ धाम की चोटियां बर्फ से लकदक है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बदरीनाथ धाम स्थित नारायण पर्वत पर ग्लेशियर टूटने का एक वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH चमोली: बद्रीनाथ धाम में नारायण पर्वत पर हिमस्खलन हुआ।
(सोर्स: असत्यापित) pic.twitter.com/SqYQptixhL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 29, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बदरीनाथ धाम के निकट नारायण पर्वत में लगभग पंद्रह मिनट तक चोटी से हिमस्खलन होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। दोपहर में पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन ऋषि गंगा तक पहुंचा। तीर्थयात्रियों ने हिमस्खलन की इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
