मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, (फोटो साभार: एबीपी न्यूज)
भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने बुधवार को एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उल्लेखनीय है, कि वर्ष 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी द्वारा सिल्वर मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में मेडल जीतकर भारत के 28 साल के इंतजार को खत्म किया है।
2026 एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने फाइनल में कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं यह मीराबाई का व्यक्तिगत तौर पर भी पहला एशियाई गेम्स मेडल है। मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 के स्नैच राउंड में 87 किलोग्राम वजन उठाया था। स्नैच राउंड के बाद वह तीसरे स्थान पर रही थी।
HISTORY MADE BY MIRABAI CHANU!
Heartiest congratulations to @mirabai_chanu on securing the Silver Medal in the Women’s 49kg Weightlifting event at the #AsianGames2026.
After 28 years, India returns to the Asian Games weightlifting podium, with Chanu claiming her first Asian… pic.twitter.com/CJmrMuHCiR
— DD News (@DDNewslive) September 23, 2026
उत्तर कोरिया की दो बार की विश्व चैंपियन री सोंग गम ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए कुल 215 किलोग्राम (94 और 121 किलोग्राम) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों में खिताबी हैट्रिक पूरी की। जबकि इंडोनेशिया की लुलुक डायना ट्राई विजयाना ने कुल 191 किग्रा वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
32 वर्षीय मीराबाई चानू ने मेडल जीतने के बाद ने कहा, “आज मेरा सपना सच हो गया है। मैं इस मेडल से बहुत खुश हूं, मैं कई सालों से एशियाई खेलों में मेडल जीतने का सपना देख रही थी। आज मेरा सपना सच हो गया है। मुझे खुद पर बहुत गर्व है। मैंने कई सालों बाद वेटलिफ्टिंग में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है।”
बता दें, कि मीराबाई ने ओलंपिक में रजत पदक, विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित तीन पदक तथा राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के अलावा एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता है।
वहीं पदक तालिका सूची में भारत अभी 11 मेडल के सात 12वें स्थान पर है। जिसमें 1 गोल्ड और 5-5 सिल्वर व ब्रॉन्ड मेडल शामिल हैं। जबकि चीन 72 पदको के साथ पहले और 61 मेडल के साथ जापान दूसरे स्थान पर है। भारत ने पिछले एशियन गेम्स में कुल 107 पदक हासिल कर चौथे स्थान पर रहा था।
