मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में शनिवार को बीजेपी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे।
सीएम धामी ने भाजपा गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। जिनकी भूमिका संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में अहम होती है।
#WATCH | Dehradun: Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami interacts with the district presidents and Mandal presidents of the Bharatiya Janata Party’s Garhwal division at Atithi Community Centre in Dehradun pic.twitter.com/GkQnAuGfQD
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा, कि वे निरंतर जनता के बीच रहें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन-2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने और पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा में जुटने का आह्वान भी किया।
सीएम धामी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, “5 साल तक देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने किसी को पूछा नहीं। जब चुनाव आया, तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी देवभूमि उत्तराखंड दौड़े-दौड़े आ गए। देवभूमि की जनता बहुत ही समझदार है। ऐसे ढोंगी लोगों को पहचान लेती है,जो देवभूमि उत्तराखंड के प्रति झूठे लगाव का दावा करते हैं।”
5 साल तक देवभूमि उत्तराखंड में कांग्रेस ने किसी को पूछा नहीं। जब चुनाव आया, तब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी देवभूमि उत्तराखंड दौड़े-दौड़े आ गए।
देवभूमि की जनता बहुत ही समझदार है। ऐसे ढोंगी लोगों को पहचान लेती है,जो देवभूमि उत्तराखंड के प्रति झूठे लगाव का दावा… pic.twitter.com/dPkgPrywK9
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) August 8, 2026
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा करना है। उन्होंने कहा, कि जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर मंथन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा का संगठन लगातार विस्तार और मजबूती की दिशा में काम कर रहा है। बैठक में मंडल और जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित करने और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने को लेकर भी चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है, कि भाजपा नेतृत्व की ओर से लगातार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में हो रही यह बैठक आगामी दिनों में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
