क्रिकेट में अजीबोगरीब आउट, (फोटो साभार: X@cricbuzz)
ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की फ्रेंचाइजी आधारित T-20 विमेंस बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट की टीम के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसके देख सभी दंग रह गए। दरअसल, मैच के दौरान वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन बिना कोई गेंद खेले बोल्ड हो गईं।
लीग स्टेज का यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच मेलबर्न के जंक्शन ओवल स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम को 138 रनों का लक्ष्य मिला था। 97 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन को बल्लेबाजी करने आना था, लेकिन उनको क्रीज में पहुंचने में देर हो गई।
महिला क्रिकेट में ‘क्रिस गेल’ कही जाने वाली डिएंड्रा डॉटिन 75 सेकंड के भीतर स्ट्राइक नहीं ले सकी और उन्हें क्रीज से दूर खड़ा होना पड़ा। फील्ड अंपायर ने ऐसे में ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज सारा ग्लेन को फ्री बॉल नियम के तहत गेंदबाजी करने का मौका दिया और सारा ने गिल्लियां उखाड़ दी। इसके साथ ही डॉटिन बिना कोई गेंद खेले क्लीन बोल्ड हो गई।
Cricket History: Deandra Dottin Gets Bowled Without Facing a Single Ball in WBBL
A bizarre incident was witnessed in the Women’s Big Bash League (WBBL) when West Indies all-rounder Deandra Dottin was bowled without facing a single delivery.
Under the WBBL’s special 75-second rule, Dottin failed to be ready to face the next delivery within the stipulated time. The umpires asked her to stand five metres away from the pitch, following which Brisbane Heat bowler Sarah Glenn delivered the ball at the unguarded stumps and knocked off the bails.
Dottin thus became the first player in Big Bash history to be dismissed in such a manner without facing a conventional delivery.
Despite the bizarre dismissal, Melbourne Renegades went on to win the match by three wickets.
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) November 26, 2026
दरअसल, बिग बैश लीग (BBL) और विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) का ‘फ्री बॉल एट द स्टम्प्स’ नियम खेल की गति बनाए रखने और विकेट गिरने के बाद नए बल्लेबाज के क्रीज पर आने में होने वाली देरी को रोकने के लिए बनाया गया है। यह सामान्य ‘फ्री हिट’ से अलग है।
इस नियम के मुताबिक किसी बल्लेबाज के आउट होने या रिटायर होने के बाद, अगले आने वाले बल्लेबाज को 75 सेकंड के भीतर अगली गेंद खेलने के लिए तैयार रहना होता है। अगर नया बल्लेबाज तय समय सीमा में क्रीज पर नहीं पहुंच पाता, तो उसे पिच से दूर लेग साइड की तरफ कम से कम 5 मीटर हटकर खड़ा होना पड़ता है।
इस स्थिति में गेंदबाज को बिना किसी बल्लेबाज के बचाव के सीधे खाली स्टम्प्स पर ‘फ्री बॉल’ फेंकने का मौका मिलता है। यदि गेंद स्टम्प्स पर लग जाती है, तो देर से आने वाले बल्लेबाज को बोल्ड आउट मान लिया जाता है, भले ही उसने एक भी गेंद न खेली हो। यदि गेंद स्टम्प्स से चूक जाती है, तो उसे सामान्य डॉट बॉल माना जाता है।
गौरतलब है, कि इंटरनेशनल क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज तय समय पर विकेट पर बल्लेबाजी करने के लिए पहुंचता है, तो उस स्थिति में विपक्षी टीम उसके खिलाफ टाइम आउट की अपील कर सकती है और फील्ड अंपायर के पास फिर आउट या नॉट आउट देने का अधिकार होता है।
टाइम आउट की घटना हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 2023 में देखने को मिली थी। यहां पर बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज तय समय के भीतर पहली गेंद नहीं खेल सके थे, जिसकी वजह से उन्हें आउट माना गया। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में खाली स्टंप पर गेंदबाजी करने का कोई नियम नहीं है।
