एनवीडिया के पूर्व CEO जेन्सन हुआंग,(चित्र साभार: X@Forbes)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के को-फाउंडर और पूर्व CEO जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपनी कामयाबी नहीं, बल्कि एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में है। चीनी महिला के साथ कथित रिश्ते और उस महिला पर जासूसी करने के आरोपों के बीच हुआंग पर एक और कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है।
एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग के दो रिश्तों की बात सामने आने के बाद अब और खुलासा हुआ है, जो उनकी मुश्किलों को और बढ़ा सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एनवीडिया के सह-संस्थापक के एक अन्य कर्मचारी के साथ करीबी रिश्ते थे। हालांकि तीसरी महिला के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।
Jensen Huang Had A Third Affair—With Another Nvidia Employee, Report Says
https://t.co/aPNU1Nnm8f https://t.co/V4bRTu8MdV— Forbes (@Forbes) November 12, 2026
रिपोर्ट में महिला का नाम और काम से जुड़ी जानकारी गुप्त रखी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह नया खुलासा सीईओ के पद से उनके इस्तीफे के बाद हुआ है, क्योंकि उनके दो और कथित एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप की रिपोर्ट्स ने कंपनी की लीडरशिप की तरफ ध्यान खींचा है।
द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बताए गए रिश्तों में एलिस हुआंग शामिल हैं, जो एक चीनी बिजनेसवुमन हैं और जिन पर अमेरिकी इंटेलिजेंस अधिकारियों को शक है, कि उनके चीनी इंटेलिजेंस सर्विस से लिंक हैं और किम्बर्ली पॉवेल जो एनवीडिया की हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एनवीडिया में काम करने वाले पांच लोगों के हवाले से हुआंग का पॉवेल के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ता था, जो पॉवेल को रिपोर्ट करता है। अखबार ने बताया, कि मार्च में कैलिफोर्निया के सैन जोस के एक होटल में एनवीडिया के कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों को प्यार से पेश आते हुए वीडियो में कैद किया गया था।
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 48 वर्षीय पॉवेल 2008 में एनवीडिया में शामिल हुईं थी और वे कंपनी की चिप टेक्नोलॉजी को हायर एजुकेशन और हेल्थकेयर, खासकर मेडिकल इमेजिंग डिवाइस में इस्तेमाल करने पर फोकस करने वाले प्रोग्राम देखती हैं।
वहीं एनवीडिया ने गुरुवार को इस मामले में जेन्सेन का इस्तीफा भी ले लिया है। इस आरोप ने विवाद में नेशनल सिक्योरिटी का पहलू भी जोड़ दिया है। कंपनी पहले से ही वैश्विक तौर पर अपनी आलोचना झेल रही है। एक और कर्मचारी के साथ रिश्ते की बात सामने आने से कंपनी में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है, कि जेन्सेन हुआंग जिन्होंने 1993 में एनवीडिया को-फाउंड किया था, ने कंपनी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चिप्स के दुनिया के लीडिंग सप्लायर्स में से एक बना दिया और ग्लोबल एआई इंडस्ट्री में सबसे जाने-माने लोगों में से एक बन गए। उनकी कुल दौलत का बड़ा हिस्सा Nvidia में उनकी हिस्सेदारी से आता है।
कभी दो दोस्तों के साथ मिलकर कंपनी शुरू करने वाले जेनसन हुआंग आज 155 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक है।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, वह के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हालांकि, उनकी दौलत हमेशा इसी स्तर पर नहीं रही है। मई 2026 में उनकी नेटवर्थ बढ़कर 195 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।
