मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, (चित्र साभार: X@DIPR_UK)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, यहां उन्होंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित युवा शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने प्रदेश के विकास, रोजगार, शिक्षा, नवाचार, स्टार्टअप, कौशल विकास और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए उनसे सीधा संवाद भी किया।
हरिद्वार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान एक खास पल देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद एक नन्ही बच्ची ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सीएम धामी के सामने कविता सुनाई। बच्ची ने सीएम धामी को धाकड़ बताया तो वहीं ‘मोदी हैं तो मुमकिन है कहा।’
हरिद्वार में प्यारी भांजी की जुबानी – “मोदी है तो मुमकिन है” 🇮🇳
नन्ही सी आवाज़, बड़े भारत के सपने…
नई पीढ़ी का ये विश्वास दिल जीत लेता है !@narendramodi pic.twitter.com/xSwsFFvFJ1— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2026
बच्ची की कविता बात सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुस्कुराए और उसकी सराहना की। इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा ,कि एक छोटी-सी आवाज़ में महान भारत के सपने झलक रहे हैं। उन्होंने कहा, कि नई पीढ़ी का आत्मविश्वास और देश के प्रति उसका विश्वास वास्तव में दिल जीत लेने वाला है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, कि युवाओं और बच्चों का सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना विकसित भारत की दिशा में मजबूत संकेत है। उन्होंने कहा, कि आज युवाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत संवेदनशील हैं। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
सीएम धामी ने कहा, कि भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है, कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है।
भारत की सनातन परंपरा क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए सदैव यह संदेश दिया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है।
प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/2ynDAk9ooO
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 1, 2026
उन्होंने कहा, कि प्रधानमंत्री जी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं। उन्हें भारत की युवा शक्ति की क्षमता और सामर्थ्य पर अटूट विश्वास है। युवाओं के सपनों को साकार करने, उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने में वे कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। यही विश्वास और युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प की सबसे बड़ी ताकत है।
सीएम धामी ने कहा, कि राज्य के युवाओं को बिना किसी पर्ची और खर्ची के सरकारी नौकरियां दी जा रही है। भर्तियों में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं है। इसके लिए राज्य में सख्त नकल कानून लागू किया गया है। इस कानून से राज्य के युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के नौकरियां मिल रहीं हैं, यह क्रम लगातार आगे बढ़ेगा।
वहीं संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान राम और सनातन के अपमान को लेकर सीएम धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, पप्पू यादव और पप्पू गैंग ने हमारे संत गण, महापुरुष और भगवाधारियों मजाक उड़ाने का काम किया है। उनका यह कार्य दर्शाता है, कि उन्हें हमारे संत गण और महात्माओं से बहुत घृणा है।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: CM Pushkar Singh Dhami says, "Yesterday I saw that Pappu Yadav and the 'Pappu gang' mocked our revered saints, Mahatmas, and saffron-clad figures. This behavior exposes the deep-seated hatred and animosity they harbor towards Sanatan Dharma. We in… pic.twitter.com/PJA2oDOaUJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2026
उन्होंने कहा, कि ऐसे लोगों के लिए ऑपरेशन कालनेमि चलाया गया है। आज पूरा देश देख रहा है, कि जब भी सनातन पर चोट होती है, तो इनके मुख से एक शब्द तक नहीं निकलता है। यह सब वोट बैंक के लिए होता है। इन्हें डर लगता है, कि यदि सनातन को लेकर कुछ बोल गए तो एक बड़ा वोट बैंक इनके हाथ से खिसक जाएगा।
