बंगाल में प्रचंड जीत के बाद PM मोदी का संबोधन (फोटो साभार : X_@BJP)
पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के चुनावी नतीजों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचे। ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “बंगाल में हम जनता की शक्ति से जीते है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल खिल गया है। ये जीत में बंगाल के लिए नया सूर्योदय है।”
पीएम मोदी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है। वो बात ये है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी। उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है।”
आज भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में मेरे मन में एक और बात आ रही है।
वो बात ये है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज कितनी शांति मिली होगी।
उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके प्रत्येक कार्यकर्ता को संदेश दिया था कि देश के लिए जीना है और देश के लिए मरना है।
उन्होंने…
— BJP (@BJP4India) May 4, 2026
उन्होंने अपने जीवन से साबित किया कि राष्ट्र सर्वोपरि का मंत्र लेकर चलने वाले अपना जीवन देने में एक पल का भी संकोच नहीं करते। डॉ. मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ी लड़ाई लड़ी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।”
Victory Celebrations at BJP HQ, New Delhi. #ElectionResult2026 https://t.co/pBfn2ZthCR
— BJP (@BJP4India) May 4, 2026
पीएम मोदी ने भावुक होते हुए कहा, कि आज का दिन बहुत विशेष है। उन्होंने याद दिलाया कि 4 जून 2024 के नतीजों में एक कसक रह गई थी। आज बंगाल की जनता ने उस कमी को पूरा कर दिया है। वर्षों की तपस्या अब बड़ी सफलता में बदल गई है। देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे की खुशी आज बता रही है कि जीत कितनी बड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माँ गंगा का उल्लेख करते हुए कहा, कि गंगा जी बिहार से आगे गंगासागर तक जाती हैं। आज उत्तराखंड, यूपी, बिहार और अब बंगाल की जीत से ‘गंगोत्री से गंगासागर’ तक कमल ही कमल है। माँ गंगा और ब्रह्मपुत्र का आशीर्वाद उन पर बना हुआ है। असम में भी भाजपा ने जीत की ‘हैट्रिक’ लगाकर इतिहास रच दिया है।
पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे, तब मैंने यहीं इसी जगह से आप सबको कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है।
और आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल,…
— BJP (@BJP4India) May 4, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए कहा, कि करीब 93 प्रतिशत मतदान होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, कि आज सिर्फ भाजपा नहीं जीती, बल्कि भारत का संविधान जीता है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएँ और प्रक्रियाएँ जीती हैं। भारत ने दुनिया को दिखा दिया, कि वह ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ क्यों है।
असम विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “असम के टी-गार्डन वाले शहरों में भी भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिला है। असम अब अपने विकास की रफ्तार और बढ़ाएगा। साल 2021 में हमने पुदुचेरी की जनता के सामने पुदुचेरी का विजन रखा था। पुदुचेरी की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया था।”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि पुदुचेरी की जनता ने इस विजन को पूरा करने के लिए हम पर एक बार फिर अपना भरोसा कायम किया है। मैं पुदुचेरी के युवाओं, मछुआरों को भरोसा देना चाहता हूं कि एनडीए की सरकार आपके लिए काम करती रहेगी। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार की बड़ी जीत का भी विशेष तौर पर जिक्र किया। साथ तमिलनाडु और केरलम की जनता को भी नमन किया।
