सांकेतिक चित्र
पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी संग्राम के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के 144-फालता विधानसभा सीट पर हुए मतदान को रद्द कर दिया है। यह फैसला सभी 285 मतदान केंद्रों पर लागू होगा। इनमें सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, फालता निर्वाचन क्षेत्र में अब 21 मई 2026 को दोबारा वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इसके बाद वोटों की गिनती 24 मई 2026 को की जाएगी। जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
Election Comission of India (ECI) directs that fresh polls shall be conducted in all the 285 polling stations, including Auxiliary polling stations, in 144-Falta Assembly Constituency, between 7 AM and 6 PM on 21st May 2026, and counting of votes will take place on 24th May 2026:… pic.twitter.com/lMZsfuPbdZ
— ANI (@ANI) May 2, 2026
चुनाव आयोग ने यह आदेश बुधवार (29 अप्रैल 2026) को हुए मतदान के बाद जारी किए हैं। उस दिन बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर गंभीर चुनावी अपराध हुए थे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उल्लंघन किया गया था। आयोग ने इन घटनाओं का गंभीरता से संज्ञान लिया है और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
आयोग के मुताबिक, 29 अप्रैल को फालता के कई मतदान केंद्रों पर ‘चुनावी अपराध’ (Electoral Offences) और ‘लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन’ के मामले सामने आए थे। यह फैसला चुनावी शुचिता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे मतदाताओं का विश्वास बहाल होने की उम्मीद है।
