गुजरात निकाय चुनावों में BJP ने सभी 15 निगमों पर जमाया कब्जा
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा समेत राज्य के सभी 15 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। भाजपा ने सभी नगर निगमों में 50 फीसदी का आँकड़ा भी पार किया है।
गुजरात निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली बंपर जीत पर पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “गुजरात और भारतीय जनता पार्टी के बीच संबंध अब और भी गहरे और अटूट हो गए है। राज्य भर में हुए नगर निगम, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले भारी जनसमर्थन और समर्थन के लिए मैं गुजरात की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।”
ગુજરાત અને ભારતીય જનતા પાર્ટી વચ્ચેનો સંબંધ હવે વધુ ગાઢ અને અખંડ બન્યો છે!
રાજ્યભરમાં યોજાયેલી મહાનગરપાલિકા, નગરપાલિકા, તાલુકા પંચાયત અને જિલ્લા પંચાયતની ચૂંટણીઓમાં ભાજપને મળેલા પ્રચંડ જનસમર્થન અને જનાદેશ બદલ ગુજરાતની જનતાનો હૃદયપૂર્વક આભાર વ્યક્ત કરું છું.
રાજ્ય સરકારના…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा, कि गुजरात की जनता ने समझदारी दिखाते हुए बीजेपी का समर्थन किया है और विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, कि वोटरों ने नकारात्मकता के बजाय सकारात्मक राजनीति को चुना और पार्टी के शासन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को दिया।
गुजरात उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने इन नतीजों को स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की “अब तक की सबसे बड़ी जीत” बताया और इस नतीजे के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, कि ये नतीजे जमीनी स्तर पर गांवों से लेकर शहरों तक पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिखाते हैं।
गौरतलब है, कि गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा कार्यालय में पिछले 28 साल से चाय पिलाते आ रहे रमेशभाई भील भी पार्षद चुने गए हैं। रमेशभाई मेहसाणा नगर निगम के वार्ड- 13 से जीत दर्ज कर पार्षद बने हैं। रमेशभाई भाजपा मुख्यालय में कार्यालय सहायक के तौर पर कार्यरत थे। जीत के बाद रमेशभाई ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपने सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया।
गुजरात निकाय चुनाव 2026 में जीत की एक मजेदार कहानी सामने आई है. मेहसाणा में चपरासी रमेशभाई भील नगर निगम के वार्ड- 13 से जीत दर्ज कर पार्षद बने हैं.
ये वही रमेशभाई हैं जो भाजपा के कमलम कार्यालय में चपरासी थे और 28 साल से सबको चाय पिलाते आ रहे थे. गुजरात निकाय चुनाव 2026 में… pic.twitter.com/mEV1sC88P6
— NDTV India (@ndtvindia) April 28, 2026
