राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत सात नेता अब भाजपा सांसद
आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत AAP के 7 सांसदों को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद संसद की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इन सातों सांसदों को अब भाजपा सदस्य के रूप में सूचीबद्ध कर दिया गया है।
न्यूज एजेंसी ANI की एक्स पोस्ट के अनुसार, राज्यसभा के सभापति सी.पी राधाकृष्णन ने सोमवार 27 अप्रैल को आप पार्टी के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस राजनीतिक समीकरण के बाद राज्यसभा में बीजेपी के सांसदों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। जबकि आप पार्टी के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गई है।
MPs Raghav Chadha, Ashok Kumar Mittal, Harbhajan Singh, Sandeep Kumar Pathak, Dr. Vikramjit Singh Sahney, Swati Maliwal and Rajinder Gupta, who quit AAP to join BJP on 24th April, are now listed among the 113 Rajya Sabha MPs of BJP pic.twitter.com/Etof1vbb5g
— ANI (@ANI) April 27, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है, कि इन सभी सांसदों ने बीते शुक्रवार को सभापति को पत्र देकर स्वयं को भाजपा का हिस्सा मानने की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
बता दें, कि आप पार्टी से भाजपा में शामिल होने वाले सांसदो में राघव चड्ढा और संदीप पाठक के अलावा अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी सातों सांसदों का बीजेपी में स्वागत किया है।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “मैंने लंबे समय से देखा है कि इन 7 सांसदों ने कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं किया और न ही कभी अनुशासनहीनता या असंसदीय आचरण किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण करने वाले NDA में आपका स्वागत है।”
Honb'le Chairman Rajya Sabha Shri C.P. Radhakrishnan Ji has accepted the merger of 7 AAP MPs with BJP. Now, Raghav Chadha ji, Sandeep Pathak ji, Ashok Mittal ji, Harbhajan Singh ji, Swati Maliwal ji, Rajinder Gupta ji & Vikramjit Singh Sahney ji are Members of BJP Parliamentary…
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 27, 2026
उल्लेखनीय है, कि बीते रविवार को आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चेयरमैन के सामने एक पिटीशन दी थी, जिसमें उन सात सांसदों की मेंबरशिप खत्म करने की मांग की गई थी, जिन्होंने पार्टी बदल ली थी।
