अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और हमलावर (फोटो साभार: सोशल मीडिया/डोनाल्ड ट्रंप-ट्रूथ सोशल)
अमेरिका के वाशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में रविवार (26 अप्रैल 2026) की सुबह (भारतीय समयानुसार) फायरिंग की बड़ी घटना सामने आई। गोलाबारी के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौके पर मौजूद थे। सुरक्षा बलों ने शूटर को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फायरिंग व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति ट्रंप, मेलेनिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई गणमान्य लोग उपथित थे। सुरक्षा बलों ने आनन-फानन में अमेरिकी राष्ट्रपति को कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित निकाला। गोलीबारी में सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के घायल होने की सूचना है।
#WATCH | Firing at White House Correspondents' Dinner in Washington, DC | Jeffery W. Carroll, Interim Chief of Police of the Metropolitan Police Department (MPD), says, "…At approximately 8.36 tonight, an individual charged a US Secret Service checkpoint here in the lobby area… pic.twitter.com/eGhy80NiXT
— ANI (@ANI) April 26, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप के डिनर के दौरान गोलाबारी की घटना वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां करीब 2300 से ज्यादा मेहमान मौजूद थे। रात करीब 8:35 बजे (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6:05 बजे) अचानक फायरिंग की आवाजें सुनाई दी। बताया जा रहा है, एक संदिग्ध हथियारों के साथ होटल की लॉबी में दाखिल हुआ और वहां से डिनर हॉल की तरफ बढ़ने लगा।
शूटर के पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाकू थे। वह सीधे उस दिशा की तरफ बढ़ रहा था, जहां राष्ट्रपति ट्रंप और अन्य बड़े नेता कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान उसने सुरक्षा घेरा तोड़ने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। हमले के दौरान सुरक्षा बलों ने एक्शन लेते हुए हमलावार को रोक लिया। इस बीच सुरक्षा अधिकारियों और शूटर के बीच गोलीबारी भी हुई।
फायरिंग के दौरान एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी को गोली भी लगी, हालांकि वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है, कि शूटर को सुरक्षा बलों ने जिंदा पकड़ लिया है। वहीं वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान हुई फायरिंग ने सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
US President Donald Trump, on Truth Social, posts a photo of the White House correspondents' dinner shooting suspect. pic.twitter.com/nh718AB67B
— Press Trust of India (@PTI_News) April 26, 2026
गौरतलब है, कि आज से ठीक 45 वर्ष पहले, 30 मार्च 1981 को इसी हिल्टन होटल के बाहर तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर जॉन हिंकले जूनियर ने जानलेवा हमला किया था। इस हमले में रीगन की जान बच गई थी। बता दें, कि अमेरिकी प्रशासन के बड़े और हाई-प्रोफाइल रात्रिभोज हमेशा से यहीं आयोजित किए जाते है।
