CM धामी ने मुख्यमत्री आवास स्थित गौशाला में की गोवर्धन पूजा,(फोटो साभार : X@DIPR_UK)
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म के मुख्य त्योहार गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास स्थित गौशाला में गौमाता की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई। उन्होंने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर विधि-विधान के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था, श्रद्धा और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। आइए, इस पावन अवसर पर प्रकृति व पशुधन संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और सशक्त करें।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 10, 2026
सीएम धामी ने कहा, कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा, कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा, कि गोवर्धन पूजा के इस पावन अवसर पर प्रकृति व पशुधन संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को और सशक्त करें।
