टर्मिनल-3 में जबरन घुसने का प्रयास, (फोटो साभार: X@CISFHQrs)
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में बुधवार को एक युवक ने जबरन घुसने की कोशिश की। हालांकि, मुस्तैद CISF जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे कुछ ही सेकंड में पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने बताया, कि कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह घटना टर्मिनल 3 के प्रस्थान द्वार पर हुई। CISF ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर CISF कर्मियों ने जबरन अंदर घुसने की कोशिश को नाकाम किया।”
Alert CISF Personnel Foil Forceful Entry Attempt at IGI Airport, Delhi!
Displaying exceptional alertness and prompt response, CISF personnel deployed at Departure Gate of Terminal-3, IGI Airport, swiftly apprehended an individual attempting to forcibly enter the terminal without valid travel documents. With the timely assistance of QRT personnel, the individual was intercepted within seconds, preventing unauthorised entry and averting a potential security breach.
The swift and coordinated action reflects the alertness, professionalism and operational preparedness of CISF personnel in safeguarding airport security.
@HMOIndia
@RamMNK
@CISFAirport— CISF (@CISFHQrs) November 18, 2026
CISF ने बताया, कि IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर तैनात CISF कर्मियों ने असाधारण सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए, बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के टर्मिनल में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को तुरंत पकड़ लिया। क्विक रिस्पॉन्स टीम कर्मियों की मदद से उस व्यक्ति को कुछ ही सेकंड में रोक लिया गया।
पकड़े गए संदिग्ध को पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल CISF की द्वारा साझा की गई जानकारी में पकड़े गए संदिग्ध की पहचान, उसके जबरन प्रवेश करने के पीछे की वजह और उसके खिलाफ की गई आगे की कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
गौरतलब है, कि IGI एयरपोर्ट को अति संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठान की श्रेणी में रखा गया है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री आते-जाते हैं। टर्मिनल में प्रवेश के लिए यात्रियों को वैध यात्रा टिकट दिखाना अनिवार्य होता है, जबकि एयरपोर्ट कर्मचारियों को भी अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना पड़ता है।
