प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 फरवरी, 2024) को जम्मू में 32 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मौलाना आजाद मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, कि मैंने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है और इसे विकसित बनाकर ही रहूंगा। उन्होंने कहा, कि पहले युवाओं को शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता था, लेकिन आज कश्मीर कौशल विकास का केंद्र बन गया है।
PM Modi launches multiple development projects worth over Rs 32,000 cr in Jammu
Read @ANI Story | https://t.co/W6oF0bHyWc#PMModi #Jammu pic.twitter.com/Xd7IPdFTfA
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2024
पीएम मोदी ने कहा, कि जब वो लखपति दीदी की बात करते हैं, तो दिल्ली के AC कमरों में बैठकर जो दुनियाभर की गंध उछालते रहते हैं, उनके गले से उतरता ही नहीं हैं, कि कोई गाँव में लखपति दीदी बन सकता है। लाभार्थियों से बात करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, कि ऐसे लोगों को अब समझ आएगा, कि ये हो सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि कभी कश्मीर से सिर्फ बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव जैसी खबरें आती थी। कश्मीर को दुर्भाग्य के हाथों छोड़ दिया गया था, लेकिन आज कश्मीर बदल गया है। कश्मीर में दशकों तक परिवारवाद की राजनीति रही है। परिवारवाद की राजनीति करनेवालों ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा है, आपके हितों की चिंता नहीं की है। परिवारवाद का सबसे ज्यादा नुकसान किसी को होता है तो वह युवा है।
एक वो दिन भी थे, जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं। बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव… ऐसी ही बातें जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य बना दी गई थीं।
लेकिन आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
– पीएम @narendramodi#ViksitBharatViksitJnK pic.twitter.com/l0zsm82ick
— BJP (@BJP4India) February 20, 2024
उन्होंने कहा, कि 70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा। पीएम मोदी ने कहा, कि जो सरकारें सिर्फ एक परिवार को आगे बढ़ाने में जुटी रहती हैं, वो सरकारें अपने राज्य के दूसरे युवाओं का भविष्य ताक पर रख देती हैं और ऐसी परिवारवादी सरकारें युवाओं के लिए योजनाएँ बनाने पर भी प्राथमिकता नहीं देती। उन्होंने कहा, “सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचने वाले लोग कभी आपके परिवार की चिंता नहीं करेंगे। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस परिवार राजनीति से मुक्ति मिल रही है।
अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है।
मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे।
70 साल से अधूरे, आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा।
– पीएम श्री @narendramodi #ViksitBharatViksitJnK
पूरा वीडियो देखें :… pic.twitter.com/V7hfQVYZuP
— BJP (@BJP4India) February 20, 2024
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान अभिनेत्री यामी गौतम की आगामी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का भी उल्लेख करते हुए जम्मू की जनता से कहा, कि पूरे देश में आपकी जय-जयकार होने वाली है। उन्होंने कहा, कि ये अच्छा है, लोगों को सही जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने विश्वास दिलाया, कि अब जम्मू-कश्मीर का कोई भी इलाका पीछे नहीं रहेगा, सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, कि जो लोग दशकों तक अभाव में जी रहे थे, उन्हें भी आज सरकार के होने का एहसास हुआ है।
