मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार (27 सितंबर 2023) को लंदन में औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ उत्तराखंड में स्कीइंग रिजॉर्ट विकसित करने एवं केबल कार प्रोजेक्ट हेतु ₹3800 करोड़ के निवेश का एमओयू किया गया। वहीं इससे पहले सीएम धामी की उपस्थिति में एचसीआई लंदन ने उत्तराखंड में पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए औद्योगिक समूह के साथ एक बैठक का आयोजन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए सभी निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया।
London, UK: HCI London in the presence of Chief Minister Pushkar Singh Dhami organized an interaction with industry leaders in the hospitality and tourism sectors to discuss ways to promote tourism opportunities in Uttarakhand and enhance cooperation in wellness and sustainable… pic.twitter.com/aD29RFkcSc
— ANI (@ANI) September 26, 2023
बुधवार (27 सितंबर 2023) को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में लंदन में औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ उत्तराखंड में स्कीइंग रिजॉर्ट विकसित करने एवं केबल कार प्रोजेक्ट हेतु ₹3800 करोड़ के निवेश का एमओयू किया गया। इस अवसर पर कयान जेट के साथ देवभूमि के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र औली, दयारा बुग्याल एवं मुनस्यारी में स्कीइंग रिजॉर्ट प्रोजेक्ट्स विकसित करने को लेकर भी सहमति बनी।
लंदन में औद्योगिक समूह कयान जेट के साथ उत्तराखण्ड में स्कीइंग रिजॉर्ट विकसित करने एवं केबल कार प्रोजेक्ट हेतु ₹3800 करोड़ के निवेश का एमओयू किया। इस अवसर पर कयान जेट के साथ देवभूमि के प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र औली, दयारा बुग्याल एवं मुनस्यारी में स्कीइंग रिजॉर्ट प्रोजेक्ट्स विकसित… pic.twitter.com/VfDGMiZc6s
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 27, 2023
सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा, “स्थानीय लोगों हेतु आजीविका के नए स्त्रोत विकसित करने के साथ ही पर्यटन की असीम संभावनाओं को साकार कर उत्तराखण्ड को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में हम तेज गति से कार्य कर रहे है।” उन्होंने कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप भारत को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की दिशा में उत्तराखंड भी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है।”
गौरतलब है, कि बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में लंदन में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का इन्वेस्टर एमओयू साइन किया गया। प्रदेश सरकार की तरफ से उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा, कि पोमा ग्रुप ने हरिद्वार समेत कई अन्य धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों में रोपवे के लिए तकनीकी सहयोग, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की है।
सीएम धामी ने कहा, कि प्रदेश की भौगौलिक परस्थितियों को देखते हुए उत्तराखंड में इको फ्रैंडली टूरिज्म के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं है। उन्होंने कहा, पोमा ग्रुप दुनियाभर में रोपवे निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी है। इस ग्रुप का उत्तराखंड में कार्य करने का बहुत पुराना अनुभव है। चमेाली जिले के औली रोपवे में पोमा ग्रुप तकनीकी सहयोग प्रदान कर चुका है। इसके साथ ही वर्तमान में कंपनी देहरादून-मसूरी रोपवे के साथ ही यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग प्रदान कर रही है।
बता दें, कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धामी सरकार दुनियाभर के निवेशकों को उत्तराखंड में आमंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर राज्य सरकार तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में सीएम धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एक डेलिगेशन 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेगा।
