![](https://www.rastradhwani.com/wp-content/uploads/2021/09/dehradun-ISBT.jpg)
गुरुवार को उत्तराखंड राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएसबीटी देहरादून की एक रोडवेज बस के भीतर देखकर उस पर सवार यात्री हैरान रह गए। अचानक साक्षात मुख्यमंत्री धामी को अपने सामने देख पहले तो यात्रियों को एक पल के लिए इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं आगे बढ़कर उत्तराखंड रोडवेज की सामान्य एवं वॉल्वो बस में सवार यात्रियों से बातचीत कर आईएसबीटी देहरादून की सुविधाओं के बारे में लोगों की राय जानी।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को आईएसबीटी देहरादून के औचक निरीक्षण पर बस अड्डे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में चढ़कर यात्रियों से मुलाकात की, और आइएसबीटी में यात्रियों के पेयजल, बैठने की उचित व्यवस्था, परिसर एवं शौचालय की स्वछता की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के समय परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों यात्रियों की सुविधा के नजरिये से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक सप्ताह के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके साथ ही यात्री शौचालय में स्वच्छता का विशेष फोकस देने की बात कही।
अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही एक सप्ताह के अंदर यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/DV1yCEn4uf
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 23, 2021
देहरादून आईएसबीटी में आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही बुजुर्ग यात्रियों के लिए आवागमन की समस्या के निराकरण और बुकिंग काउंटर पर उनकी विशेष सहायता की व्यवस्था के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा सम्बंधित अधिकारियो को दिए गए। जानकारी के लिए बता दे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर हरिद्वार रोड पर आयोजित स्वास्थ्य विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेकर राजधानी लौट रहे थे।