प्रधानमंत्री मोदी और इटली की पीएम मेलोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया (फोटो साभार : Video SS)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। इसी क्रम में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी से मुलाकात की। इस अवसर पर PM मेलोनी ने कहा, कि आज का दिन ऐतिहासिक है। भारत के पीएम मोदी पहली बार इटली के द्विपक्षीय दौर पर है।
दो दिवसीय इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा बयान में कहा, कि पिछले लगभग साढ़े तीन सालों में मुझे कई बार प्रधानमंत्री मेलोनी से मिलने का मौका मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है।
बुधवार (20 मई 2026) को दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान भारत और इटली ने अपनी दोस्ती को और मजबूत करते हुए ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का एलान किया है। वहीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हिंदी में बयान देकर सबका दिल जीत लिया।
संयुक्त प्रेस बयान के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। PM मोदी के बगल में खड़े होकर उन्होंने हिंदी में कहा, “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके लिए इटली की पीएम मेलोनी का आभार जताया।
#WATCH | Rome: "परिश्रम ही सफलता की कुंजी है," Italian PM Giorgia Meloni uses the Hindi proverb to describe PM Modi's visit and India-Italy relations.
Italian PM Giorgia Meloni says, "This visit of yours is an honour for us. It opens a new page in the relations with our… pic.twitter.com/phreZRGYkn
— ANI (@ANI) May 20, 2026
दोनों देशों के बीच साल 2025 से 2029 तक के लिए एक जॉइंट स्ट्रेटेजिक एक्शन प्लान तैयार किया गया है। पीएम मोदी ने कहा, कि यह प्लान दोनों देशों के रिश्तों को भविष्य में एक नई दिशा देगा। दोनों देशों के बीच व्यापार अब 20 अरब यूरो के लक्ष्य की तरफ बढ़ रहा है। भारत में इस समय 800 से ज्यादा इटालियन कंपनियाँ काम कर रही हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कि भारत और इटली के बीच AI, क्वांटम, सिविल न्यूक्लियर एनर्जी और स्पेस के क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएँ हैं। दोनों देश मिलकर ‘भारत-इटली इनोवेशन सेंटर’ बनाने पर भी काम कर रहे हैं। यह सेंटर दोनों देशों के स्टार्टअप्स और रिसर्च सेंटर्स को आपस में जोड़ने में मदद करेगा।
पीएम मोदी ने भारत और इटली के पुराने इतिहास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, कि रोम को दुनिया में ‘सनातन शहर’ (इटरनल सिटी) कहा जाता है। भारत में मेरा संसदीय क्षेत्र ‘काशी’ भी इसी नाम से जाना जाता है। जब दो इतनी पुरानी सभ्यताएँ मिलती हैं, तो वहाँ दोस्ती की एक अलग ही गहराई देखने को मिलती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया, कि दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-29 के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की है. द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा और समृद्ध बनाने पर सहमति जताई है. विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ब्लू इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, शिक्षा के क्षेत्र में सहमति जताई गई है।
