प्रतीकात्मक चित्र
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाको तक सूरज की तपिश बढ़ गई है। प्रत्येक दिन तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अधिकतर क्षेत्रों में झुलसाने वाली प्रचंड धूप पड़ रही है। वहीं अगले 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 20 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दरअसल, पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार बन रहे है। जिससे गर्मी से कुछ हद राहत मिलने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। इस बीच प्रदेश में बढ़ते तापमान की वजह से वनों में आग लगने की संभावनाएं भी बढ़ गई है।
दिनांक 18.05.2026 को उत्तराखंड राज्य के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी I pic.twitter.com/BuHkYi3D6Q
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) May 18, 2026
गौरतलब है, कि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। वर्तमान स्थिति ये है, कि अगले दो दिनों तक जनता को और ज्यादा तपती धूप का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।
वहीं देहरादून समेत अधिकतर मैदानी क्षेत्रों के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में दो से तीन दिन में पारा और बढ़ सकता है। हालांकि, इस साल उत्तराखंड में अत्यधिक गर्मी का असर देखने को नहीं मिला है, लेकिन अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में काफी ज्यादा गर्मी देखी गई थी।
दरअसल, 28 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मौसम में उतार- चढ़ाव का क्रम बना रहा। समय – समय पर हुई वर्षा व आसमान में बादल छाने तथा हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। इधर पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ती जा रही है और अब आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
