
मुख्यमंत्री धामी ने खेतों में बहाया पसीना, (फोटो साभार: X@pushkardhami)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते जाते हैं। इसी क्रम में सीएम धामी का ऐसा ही एक अनोखा अंदाज फिर से देखने को मिला है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र स्थित अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया। इस दौरान सीएम धामी ने अपने पुराने दिनों को याद भी किया।
सीएम धामी शनिवार (5 जुलाई 2025) की सुबह खटीमा के कालापुल नगला तराई क्षेत्र में अपने खेतों में पहुंचे। अपने गृह क्षेत्र में सीएम धामी ने किसानों से मुलाकात की, साथ ही खेतों में धान की रोपाई कर पसीना भी बहाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने ”हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ की वंदना की।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- “खटीमा के नगरा तराई में अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के श्रम, त्याग और समर्पण को अनुभव कर पुराने दिनों का स्मरण किया। अन्नदाता न केवल हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं बल्कि संस्कृति और परंपरा के संवाहक भी हैं।”
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में शनिवार को अपने खेत में धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन किया।#KisanSamman#DhaanRopai#Khatima#Uttarakhand#Agriculture#Farmer pic.twitter.com/vwAZ3J7gyn
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) July 5, 2025
बता दें, कि बीते शुक्रवार शाम को सीएम धामी अपने गृह क्षेत्र नगरा तराई खटीमा पहुंचे थे। शनिवार सुबह को सीएम धामी सबसे पहले अपने गांव नगरा तराई में स्थानीय काश्तकारों से मिले और फिर खेत में धान की रोपाई कर किसानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।