ममता बनर्जी (फोटो साभार - एक्स/@pradip103/ @KartikS76895950)
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है, कि कोलकाता के कालीघाट में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के खत्म होने के बाद समर्थकों के बीच से गुजरते समय उन्होंने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया।
पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी का अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो बारुईपुर रेप और हत्या मामले के विरोध में निकाली गई रैली के दौरान का बताया जा रहा है।
Mamata Banerjee has completely lost her mental balance after losing elections!
Mamata Banerjee Hits Multiple People belonging to her own party during Protest march today. pic.twitter.com/9QR2C524b7
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) July 8, 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भीड़ को काबू करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद ममता बनर्जी ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कोर्ट से अनुमति मिलने के बावजूद उनकी रैली को बाधित किया गया।
