(फोटो साभार:X@rashtra_press)
दिल्ली हाई कोर्ट ने आजतक न्यूज चैनल की वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा यूट्यूब टीचर फैसल खान के खिलाफ दायर मानहानि मुकदमे में मध्यस्थता के निर्देश दिए है। न्यायालय ने खान सर को पत्रकार के बच्चों के स्कूल के नाम सार्वजनिक किये जाने को लेकर फटकार लगाते हुए बच्चों से जुड़ी जानकारी को पोस्ट से हटाने के निर्देश भी दिए।
अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे की ओर से पेश एडवोकेट ऋषिकेश बरुआ ने अदालत को बताया, कि खान सर ने उनके बच्चों के स्कूल का नाम सार्वजनिक किये, जिसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वकील ने कहा, कि बच्चों से जुड़ी जानकारी तत्काल हटाई जानी चाहिए और शिक्षकों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपमानजनिक टिप्पणियां को लेकर फैसल खान (खान सर) सहित अन्य के खिलाफ टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप द्वारा दायर मानहानि मुकदमे पर गुरुवार 2 जुलाई 2026 को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने पूछा, कि कि आखिर दोनों पक्ष विवाद को सुलझा क्यों नहीं रहे हैं?
कोर्ट ने पूछा, कि दोनों पक्ष आपसी समझौते का रास्ता क्यों नहीं अपनाते। कोर्ट ने कहा, कि नुकसान तो हो ही चुका है और अब दोनों पक्ष मिलकर स्थिति को ‘संभाल’ ही सकते हैं, इसलिए उन्होंने इस आपसी विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार (03 जुलाई 2026) शाम 4 बजे का समय तय किया है। इसके लिए सीनियर एडवोकेट राजशेखर राव को मध्यस्थ बनाया गया है।
Court: It appears that parties can and may resolve disputes amicably. The parties are willing to explore terms of settlement in case a senior mediator is appointed.
Court lists matter for mediation today at 4 PM. Court says any available mediator will be appointed.
— Live Law (@LiveLawIndia) July 2, 2026
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने कहा, “शायद ऐसा कहना ठीक नहीं है। आप किसी की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन आलोचना करने का माध्यम मर्यादित होना चाहिए। मुझे लगता है, कि ये आपकी बात का जवाब है, कश्यप। हो सकता है शिक्षकों ने ऐसी भाषा न बोली हो। उन हिस्सों को हटा दें।”
गौरतलब है, कि पूरा मामला तब शुरू हुआ, जब NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर आजतक की वरिष्ठ पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने ‘कोचिंग इंस्टीट्यूट माफियाओं’ पर अपने शो ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ में तीखे तंज कसे थे। शो के दौरान उन्होंने ऑनलाइन ‘स्टार टीचर्स’ और शिक्षा के व्यवसायीकरण पर सवाल उठाए।
अंजना ने यूट्यूब के टीचर्स के लिए ‘स्टार टीचर्स’ शब्द का प्रयोग करते हुए कहा था, कि ये ‘दो-कौड़ी’ के टीचर्स हैं, जो सिर्फ एक्स्प्लेनर बनाकर व्यूज बँटोरते हैं। इस टिप्पणी के बाद खान सर और कुछ अन्य यूट्यूबर्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अंजना ओम कश्यप की तीखी आलोचना की।
इसी क्रम में खान सर ने अपनी क्लास में अंजना को जवाब देते हुए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था। खान सर ने अंजना ओम कश्यप के लिए ‘बिकाऊ पत्रकार’, ‘चाटूकार’, ’फर्जी खबरों की दुकान’, ’दलाली’ जैसे अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया। इसके बाद अंजना ने खान सर के खिलाफ ₹2 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।
