दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान
दिशा सालियन की संदिग्ध मौत मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मामले की गहन जांच के आदेश दिए है। अदालत के इस फैसले के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
बुधवार (2 सितंबर 2026) को जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस रंजीतसिंह भोसले की डिवीजन बेंच ने मृतका के पिता सतीश सालियन की याचिका पर सुनवाई के दौरान सीबीआई को इस मामले की जांच के लिए एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करने का आदेश दिया।
Disha Salian death case | Bombay High Court orders CBI to register an FIR in this matter. The High Court says there should be a CBI investigation into the case. pic.twitter.com/O7oGRDYF3l
— ANI (@ANI) September 2, 2026
कोर्ट के निर्देश के मुताबिक, नियुक्त किया गया जांच अधिकारी मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच करेगा, कि याचिकाकर्ता की बेटी ने किन परिस्थितियों में अपनी जान गंवाई। जांच सिर्फ किसी एक पहलू तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन सभी परिस्थितियों और घटनाक्रमों को जांच के दायरे में लिया जाएगा, जो दिशा की मौत से जुड़े है।
इसके अलावा, जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी के खिलाफ सबूत नहीं होंगे, तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। साथ ही पीठ ने याचिकाकर्ता को यह विधिक स्वतंत्रता भी प्रदान की है, कि यदि वे जांच एजेंसी द्वारा तैयार अंतिम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होते, तो वे उसे न्यायालय में चुनौती दे सकेंगे।
गौरतलब है, कि उच्च न्यायालय का यह निर्णय मृतका के पिता सतीश सालियान द्वारा दायर उस याचिका पर आधारित है, जिसमें उन्होंने वर्ष 2020 में हुई अपनी बेटी की मौत के कारणों और परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद दिशा के पिता सतीश सालियान भावुक नजर आए।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: On Bombay HC directs CBI to register FIR in Disha Salian death case, Disha's father, Satish Salian, says, "I told the judge I was grateful to him. I received justice thanks to all of you. Until now, I hadn't shed a single tear—not even when Disha… https://t.co/F2uqb7r6po pic.twitter.com/pJlJL6ejDP
— ANI (@ANI) September 2, 2026
8 जून 2020 को सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मुंबई के मलाड स्थित एक रिहायशी इमारत की 14वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह उस रात अपने मंगेतर रोहन रॉय के फ्लैट पर दोस्तों के साथ थी। पुलिस ने शुरुआत में इसे दुर्घटना या खुदकुशी मानते हुए एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की थी।
28 वर्षीय दिशा सालियान ने बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के साथ काम किया था, जिनमें एक्टर वरुण शर्मा और हास्य कलाकार भारती सिंह जैसे बड़े नाम शामिल रहे। वह कई विज्ञापन एजेंसियों से भी जुड़ी हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर होने के कारण उनकी मृत्यु के बाद दिशा का नाम काफी चर्चा में आया था।
दरअसल, उनकी मौत की घटना ने तब सुर्खियों में आई, जब छह दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत अपने आवास पर मृत पाए गए थे। दिशा के पिता का कोर्ट में पक्ष रख रहे वकील नीलेश ओझा ने दावा किया था, कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई थी और प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत सबूतों को नष्ट करने के प्रयास किये गए।
वकील नीलेश ओझा ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गड़बड़ियों का आरोप भी लगाया था, उन्होंने दावा किया था, कि पहली नजर में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट फर्जी लगती है, क्योंकि चेहरा पूरी तरह से ठीक-ठाक था, होंठ और नाक सही-सलामत थे। वह 14वीं मंजिल से मुंह के बल गिरती है और रिपोर्ट में सिर्फ एक या दो अंदरूनी दांत टूटे हुए दिखाए गए है।