सैंडविच के अंदर निकला जिंदा कीड़ा,(फोटो साभार: सोशल मीडिया)
गुरुग्राम में वन होराइजन सेंटर स्थित मशहूर पाउल रेस्टोरेंट में सैंडविच के अंदर जिंदा कीड़ा मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्राहक के सैंडविच में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ नजर आ रहा है। ग्राहक ने घटना पर नाराजगी जताते हुए रेस्तरां की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करने वाले सुलभ माथुर के अनुसार, वह शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट करने पाउल पहुंचे थे। उन्होंने छह-सात अलग-अलग डिश मंगवाई थी। आरोप है, कि आधा सैंडविच खाने के बाद उसमें सफेद रंग का जिंदा कीड़ा रेंगता दिखाई दिया। इससे टेबल पर मौजूद लोग हैरान रह गए।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले शख्स ने एक अन्य पोस्ट में रेस्टोरेंट प्रबंधन के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। उनके मुताबिक, घटना के बाद पाउल रेस्टोरेंट की ओर से उनसे संपर्क कर माफी मांगी गई। प्रबंधन द्वारा कहा गया, कि ऐसी गलती दोहराई नहीं जाएगी।
वहीं, पीड़ित ने रेस्टोरेंट के जवाब का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए आरोप लगाया, कि इतनी बड़ी लापरवाही को सिर्फ एक सामान्य जवाब देकर रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो देख कर सभी लोग हैरान हैं और नाराजगी प्रकट कर रहे है।
