Skip to content
Rashtdhwani Hindi News Portal

Rashtdhwani Hindi News Portal

Primary Menu
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड न्यूज
  • देश परदेस
  • खेल-कूद
  • साहित्य पृष्ठ
  • फिल्मी दुनिया
  • खाना पीना
  • धर्म-कर्म
  • अपराध लोक
  • संपर्क करें
  • वायरल न्यूज
  • Home
  • News
  • Uttarakhand : विशुद्ध आध्यत्मिकता का आधार, गढ़वाल के रहस्यात्मक ‘भूत देवता’
  • News
  • धर्म-कर्म

Uttarakhand : विशुद्ध आध्यत्मिकता का आधार, गढ़वाल के रहस्यात्मक ‘भूत देवता’

Rastradhwani July 11, 2026
Mysticall Ghost Gods

(सांकेतिक चित्र)

गढ़वाली संस्कृति के मूल में आध्यात्मिक भावना की प्रधानता है। गढ़वाल भूमि के स्थानीय निवासी सदैव लोक देवताओं के प्रति मन, कर्म, वचन से आस्थावान रहे है। उल्लेखनीय है, कि देवताओं की शक्तियो पर गढ़वाल के लोकवासियो को कभी भी संदेह उत्पन नहीं हुआ है, और ना कभी भविष्य में ऐसा होने की संभावना है।

 

देवभूमि में दैवीय चमत्कारो का प्रत्यक्ष अनुभव स्वयं होने के कारण गढ़वाली समाज सदैव देवताओं से भयभीत रहता है, और उसने अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में देवता का ही सहारा लिया है। जीवन में सुख-दुख जो भी आए वह सब देवता की ही कृपा से आए है।

 

यह मनोभाव हमेशा यहाँ के निवासियो के लिये देवताओं के प्रति उसका दृढ़ विश्वास का प्रतीक रहा है। उसे देवताओं के विषय में कोई भ्रम नहीं है, और ना कोई शंका और ना ही उसके मन में कोई कुतर्क है।

उल्लेखनीय है, कि रहस्यात्मक गढ़वाल की भूमि प्राचीन काल से ही भूतों को भी देवता मानती आई है। इसकी पुष्टि अमरकोशकार जी ने यह कहकर की ….

                                                             “भूतों अपि देवयोमय”

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह देवता भूत कई प्रकार के होते है। मानव की इच्छाएं जब उनके जीवन काल में पूर्ण नहीं हो पाती है। तब वह मनुष्य मृत्यु के बाद भूत बनता है, तथा अपनी अपूर्ण इच्छा की पूर्ति के लिए दूसरे मनुष्यों पर लगकर उसे पूरा करने का प्रयास करता है। यह भूत पहले लोगों को भयभीत और परेशान करते है और फिर लोगों से पूजा भेंट आदि मांगते है।

गढ़वाल में कई प्रकार के भूतों का विवरण हैं जो निम्नलिखित है…

  • घस्या भूत : परिवार का जो सदस्य मरने के बाद भूत बनता है उसे घस्या भूत कहते है।
  • छल्या भूत: छल करके डराने वाला भूत होता है।
  • घन्या भूत : दूसरों का बुरा करने के लिए भेजी गई दुष्ट आत्मा को घन्या भूत कहते हैं।
  • हन्त्या भूत : यह सबसे खतरनाक भूत है, जो हत्या करने वाला हत्यारा भूत है।
  • प्रणय भूत : जीतू बगड्वाल, फ़ूयोंली, सरु कुमैण, जसी, मालू शाही
  • रण भूत : युद्ध भूमि में मारे गए व्यक्ति को इस प्रकार का भूत कहा जाता है ये रण भूत निम्नलिखित है

           “रणू रौत, तीलू रौतेली, सूरजु कौल, गढ़ु सुम्याल, मालू राजुला, रणु रौत, भानु भौपेला, कालू भंडारी”

  • सैद या सयद भूत : ये भूत मुसलमान धर्म के होते है, इनकी वेशभूषा सफ़ेद होती है, सैद के विषय में तो कुछ रखवाली मंत्र गीत भी मिलते है, जिनसे सैद से उत्पन होने वाले डर को दूर किया जाता है।
  • घरिया भूत : यह भूत अकाल मृत्यु के कारण घर के सदस्यों को परेशान करता है। एक जवान युवती की अकाल मृत्यु होने पर वह अपने पति को भयभीत करती है। तब घडियाल्या लोग (भूत को नचाने वाला व्यक्ति) निम्न पंक्तियों को उच्चारित करता है:

    “औ ध्यान जागी जा ध्यान जागी जा

    गाड का बग्या कू ध्यान जागी जा

    भेल का लमडया कू ध्यान जागी जा

    सर्प का डस्यो कू ध्यान जागी जा

    फ़ांस खैक मरया कू ध्यान जागी जा”

    (जिसका अर्थ है की हम भूत देवता का ध्यान करते है,वह नदी मे बहा, हो या पहाड़ से गिरा हो ,सर्प ने डसा हो ,या फांसी खाकर मारा हो )

इस प्रकार गढ़वाली समाज मे देवता भूतो के प्रति अनेक मान्यताएं है, तथा विभिन्न प्रतीकों के रूप मे समाज का जन जीवन युगो-युगो से चल रहा है, जिसका आधार विशुद्ध आध्यत्मिकता है।

About the Author

Rastradhwani

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Haridwar : हमेशा के लिए खामोश हुई भंडारा किंग की आवाज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next: Uttarakhand: दून में लोक संवर्धन पर्व का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की CM धामी की तारीफ

Related Stories

Lok Sanvardhan Parv in Dehradun
  • News
  • उत्तराखंड न्यूज

Uttarakhand: दून में लोक संवर्धन पर्व का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की CM धामी की तारीफ

admin July 11, 2026 0
Bhandara King
  • News
  • उत्तराखंड न्यूज

Haridwar : हमेशा के लिए खामोश हुई भंडारा किंग की आवाज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

admin July 11, 2026 0
Crime news
  • News
  • अपराध लोक

तेलंगाना में खौफनाक वारदात, जमानत पर बाहर आए शख्स ने एक रात में किये 6 कत्ल

admin July 11, 2026 0

Recent Posts

  • Uttarakhand: दून में लोक संवर्धन पर्व का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की CM धामी की तारीफ July 11, 2026
  • Uttarakhand : विशुद्ध आध्यत्मिकता का आधार, गढ़वाल के रहस्यात्मक ‘भूत देवता’ July 11, 2026
  • Haridwar : हमेशा के लिए खामोश हुई भंडारा किंग की आवाज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत July 11, 2026
  • तेलंगाना में खौफनाक वारदात, जमानत पर बाहर आए शख्स ने एक रात में किये 6 कत्ल July 11, 2026
  • CM धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, रिवर राफ्टिंग नियमावली समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर July 10, 2026
  • Haridwar: रील बनाने की सनक पड़ी भारी, स्टंटबाज ने नदी में उतार दी थार, वीडियो वायरल July 10, 2026
  • राजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार July 10, 2026
  • Uttarakhand CSR Dialogue 2026: CM धामी ने कहा- ‘सामाजिक कल्याण में कॉरपोरेट जगत की भूमिका अहम’ July 10, 2026
  • भारतीय मूल के NASA अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को स्पेस मिशन के लिए होंगे रवाना July 10, 2026
  • CM धामी ने रेल मंत्री से की मुलाकात, उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मांगा सहयोग July 9, 2026
  • PM मोदी ने किया ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम को संबोधित, कहा- ‘वैश्विक संकट में दोनों देशो की साझेदारी निर्णायक’ July 9, 2026
  • Haridwar : महिला की हत्या का मुख्य आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक फरार July 9, 2026
  • ममता बनर्जी ने खोया आपा, पार्टी कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल July 8, 2026
  • U.S Nagar: यूपी का इनामी गैंगस्टर काशीपुर से गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड पर दर्ज है, 46 संगीन मुकदमे July 8, 2026
  • Stuffed Mushrooms Recipe in Hindi’ भरवां मशरूम’ बनाने की विधि July 8, 2026
  • Dehradun : सीएम धामी से मिली नीति आयोग की टीम, कई मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा July 8, 2026
  • Uttarakhand : देवभूमि में मानसून हुआ एक्टिव, प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी July 7, 2026
  • इंडोनेशिया ने PM मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से किया सम्मानित July 7, 2026
  • Dehradun: युवक से बर्बरता मामले में मुख्य आरोपित गिरफ्तार, गुप्तांग में पेचकस घुसाने की नहीं हुई पुष्टि July 7, 2026
  • Telangana: नर्स ने प्रेमी संग रची कत्ल की साजिश, पति को ‘टॉयलेट क्लीनर’ का इंजेक्शन लगाकर मार डाला July 7, 2026
  • Dehradun : मामूली कहासुनी के बाद दोस्त पर चाकू से हमला करने वाला गिरफ्तार July 6, 2026
  • PAK में बैठे हाफिज सईद ने रची थी पहलगाम आतंकी हमले साजिश, NIA ने चार्जशीट में बनाया आरोपी July 6, 2026
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह ने स्थापित किया कीर्तिमान, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले गवर्नर बने July 6, 2026
  • Infinite Beauty and Divine Light : ‘कमल पुष्प’ भारतीय संस्कृति का प्रधान प्रतीक July 6, 2026
  • Nainital: रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार, रिजॉर्ट मैनेजर फरार July 5, 2026
  • Dehradun: रिंग रोड ठेके के बाहर हुए गोलीकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में चली थी गोलियां July 5, 2026
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का शुभारंभ, CM धामी ने यात्रियों के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना July 5, 2026
  • Tehri : चंद्रकूट पर्वत पर स्थित श्री चंद्रवदनी सिद्ध पीठ, दर्शन मात्र से हर मनोकामना होती है पूरी July 5, 2026
  • PM मोदी ने देश को समर्पित की बालोतरा ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, कहा- ‘युद्ध के बीच भी देश में नहीं आने दिया ऊर्जा संकट’ July 4, 2026
  • Agra Crime: पति को मारकर बाथरूम के फर्श में दफनाया, 45 दिनों बाद खुला कत्ल का राज July 4, 2026

You may have missed

Lok Sanvardhan Parv in Dehradun
  • News
  • उत्तराखंड न्यूज

Uttarakhand: दून में लोक संवर्धन पर्व का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने की CM धामी की तारीफ

admin July 11, 2026 0
Mysticall Ghost Gods
  • News
  • धर्म-कर्म

Uttarakhand : विशुद्ध आध्यत्मिकता का आधार, गढ़वाल के रहस्यात्मक ‘भूत देवता’

Rastradhwani July 11, 2026
Bhandara King
  • News
  • उत्तराखंड न्यूज

Haridwar : हमेशा के लिए खामोश हुई भंडारा किंग की आवाज, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

admin July 11, 2026 0
Crime news
  • News
  • अपराध लोक

तेलंगाना में खौफनाक वारदात, जमानत पर बाहर आए शख्स ने एक रात में किये 6 कत्ल

admin July 11, 2026 0
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.