बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर, (फोटो साभार: X@pudharionline)
मुंबई फिल्म जगत (बॉलीवुड) के गुमनाम सितारों में एक और स्टार का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यह नाम है, शरद कपूर का जो शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों के साथ काम कर चुके है। कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके एक्टर को आज पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
दरअसल, एक्टर शरद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है है। उसमें अभिनेता मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों की वजह से अपने 4 पालतू कुत्तों से अलग होने का दर्द बयां करते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म में काम को लेकर मदद की गुहार लगाई।
नब्बे के दशक के अभिनेता शरद कपूर इस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। सेहत और निजी हालात ख़राब होने के चलते शरद ने घर में मौजूद चार पालतू कुत्तो को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला लिया है। पशु कल्याण कार्यकर्ता हेमा चौधरी के अनुसार, यह कदम केवल कुछ समय के लिए है और उन्होंने अपने कुत्तों को छोड़ा नहीं है।
बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की फाउंडर हेमा चौधरी ने बताया, कि शरद इस समय कुछ शारीरिक चुनौतियों से गुजर रहे हैं और उन्हें देखभाल और ध्यान की जरूरत है। वहीं घर में कुत्तों के लिए कोई केयरटेकर भी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल कुछ समय के लिए उनके डॉग्स को यहां पर मूव किया गया है।
वहीं गंदी बनियान और मैली जींस में एक्टर को वॉकर के सहारे चलता देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। एक समय था जब यह एक्टर अपने लुक्स और फिटनेस के लिए चर्चा में रहते थे, लेकिन इस वीडियो में वे बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।
Remember the song "Sailaru Sailare" from Josh?
This the other guy opposite SRK in the movie!
Sharad Kapoor! https://t.co/ehu1pDP0u4
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt) November 14, 2026
बता दें, कि एक्टर शरद कपूर ने स्वाभिमान नाम के शो से टेलीविजन में कदम रखा था, जो अप्रैल 1995 से मई 1998 तक डीडी नेशनल पर एयर हुआ था। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन पर आने वाले लोकप्रिय टीवी शो आंखें में एक्टिंग की थी। 1996 में शरद ने दस्तक नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
इसके बाद उन्होंने विश्वविधाता, तमन्ना, त्रिशक्ति और शाहरुख खान की फिल्म जोश में ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह के साथ फिल्म में काम किया। शरद ने बॉर्डर (2001) में अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। साथ ही उन्होंने वांटेड और जय हो फिल्म में सलमान खान के साथ भी काम किया।
