करीना कपूर के 200 साल पुराने पेंडेंट पर विवाद, (चित्र साभार: X@IndiaToday)
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, अभिनेत्री द्वारा दीपावली पर पहने गए 200 साल पुराने शाही हार का मामला अब कोर्ट पहुंच सकता है। विवाद की वजह इस कीमती हार पर लगे 30 कैरेट का पन्ना बना है, जिस पर आयतुल कुर्सी खुदी हुई है, जिसे कुरान की एक पवित्र आयत माना जाता है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की एक्स पोस्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और मीडिया विभाग के समन्वयक अब्बास हफीज ने करीना कपूर द्वारा कुरान की आयतें लिखे पेंडेंट को फैशन एक्सेसरी के रूप में पहनने पर आपत्ति जताते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Chief Spokesperson – Madhya Pradesh Congress, Abbas Hafeez, has sent a legal notice to actor Kareena Kapoor over her social media post featuring a pendant bearing Quranic verses.
He says, "There is a pendant from the princely state of Bhopal, linked to the heritage of the Begums of Bhopal, which bears a verse from the Quran. For the Begums, this was a matter of faith, not a fashion accessory. It was customary for them to wear it while in seclusion… The way Kareena Kapoor has worn it, flaunting it as a fashion statement and posting pictures, is inappropriate, especially given the specific rituals associated with touching or reading verses from the Quran. In this sense, the post is objectionable. She should remove those pictures and offer an apology. That is the primary demand in the legal notice I have sent… The Congress party has no stance on this. This is a personal matter of mine. It should not be linked to my party, my ideology, or my political position." (11.11)
— ANI (@ANI) November 11, 2026
नोटिस में कहा गया है, कि आस्था से जुड़ी चीज को इस तरह से पहनकर दिखाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दरअसल, करीना ने दिवाली पर अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह डिजाइनर पुनीत बलाना का बेज रंग का काफ्तान और और उससे मैच करती पगड़ी पहने नजर आईं।
करीना के इस रॉयल अंदाज में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा 30 कैरेट के पन्ने से बने उस खास पेंडेंट ने, जिस पर ‘आयत-उल-कुरसी’ लिखी हुई थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने एक्ट्रेस द्वारा इस पेंडेंट को फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनने पर आपत्ति जताई है।
हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए भेजे कानूनी नोटिस में कहा है, कि करीना के पहनावे या उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कलगी (प्लूम) को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने विरोध जताया है।
कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की तत्कालीन शासक शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने धार्मिक उद्देश्य और इबादत के लिए बनवाया था। उनका कहना है, कि इन आयतों का सम्मान किया जाना चाहिए और इन्हें केवल सजावटी आभूषण या फैशन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।
जानकारी के अनुसार, भोपाल के नवाब घराने से संबंधित यह नेकलेस सैफ अली खान से होते हुए उनकी बेगम करीना तक पहुंचा। इसे भोपाल के आखिरी शासक नवाब हमीदुल्लाह खान को 1921-22 में प्रिंस ऑफ वेल्स का मानद एडीसी बनाए जाने के दौरान बनवाया गया था। इसमें वह शानदार कलगी भी शामिल थी।
इसे प्रिंस ऑफ वेल्स के शाही प्रतीक के रूप में तैयार किया गया था। इसमें तीन पंखों को हीरे की कलगी के रूप में तैयार किया गया था। इस कलगी को चार कतारों में मोतियों से सजाया गया। नवाब हमीदुल्लाह खान के बाद यह उनकी बेटी साजिदा सुल्तान और बाद में पोते सैफ अली खान के पास पंहुचा।
हालांकि, अब्बास ने साफ किया है, कि यह नोटिस उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत हैसियत से भेजा है। उन्होंने इस मामले में माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन देने की मांग की है। उनका कहना है, कि धार्मिक महत्व से जुड़ी धरोहर के इस्तेमाल में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए।
