वैभव सूर्यवंशी (फोटो साभार: X@BCCIdomestic)
भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों के लिए बिहार T-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह पहला मौका होगा, जब महज 15 साल की उम्र के वैभव को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया है।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा, “इस जिम्मेदारी से सूर्यवंशी को एक अच्छे लीडर के रूप में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का शानदार प्रदर्शन किया है। हमें उम्मीद है कि उनकी कप्तानी में टीम अनुशासित और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेगी।”
बता दें, कि वैभव को पिछले साल बिहार की रणजी टीम का उप-कप्तान बनाया गया था और उन्होंने कुछ मैच खेले भी थे, लेकिन इस सीजन में वे टीम इंडिया का हिस्सा होने की वजह से रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए थे। सैयद मुश्ताक अली में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ दो मैचों में बिहार टीम की कप्तानी करने की उम्मीद है।
🚨 CAPTAIN SOORYAVANSHI AT THE AGE OF 15. 🚨
– Vaibhav Sooryavanshi will be leading Bihar in the Syed Mushtaq Ali Trophy. (Kushan Sarkar). https://t.co/SR3PcroYxD
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 6, 2026
दरअसल, वैभव 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में होने वाली एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए इंडिया ‘ए’ टीम से जुड़ेंगे। सूर्यवंशी अब तक 44 T-20 मुकाबले खेल चुके है। इनमें राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल के 23 और भारतीय टीम के लिए 10 मैच शामिल है।
बता दें, कि हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्हें शुरुआती मैचों में तब खेलने का मौका मिला, जब ईशान किशन चोटिल हो गए थे। एक मैच में उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, जहां वे कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की।
इसके बाद जब ईशान किशन ठीक होकर वापस आए, तो वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था। अब यह पहला मौका होगा, जब सूर्यवंशी बिहार की सीनियर टीम की अगुआई करेंगे। बता दें, कि सैयद मुश्ताक अली T-20 ट्रॉफी के शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
