बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल, (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर से विवादों में हैं। दरअसल, अनुराग और उनके कुछ साथियों के खिलाफ मारपीट, रास्ता रोकने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे है। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, देहरादून में एक कार कंपनी के शोरूम में नौकरी करने वाले अनुराग के चचेरे साले राज सिंह चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है, कि सोमवार 5 अक्टूबर की शाम अनुराग डोभाल कुछ युवकों के साथ उससे मिलने पहुंचा था। काम में व्यस्त होने के कारण उन्होंने बाद में मिलने की बात कही।
इसके बाद रात करीब 8 बजे वह एक कैफे पहुंचे, जहां अनुराग और उसके साथी कार में मौजूद थे। बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल ने धमकी देते हुए कहा, कि उसने दो मर्डर किए हैं और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आरोप है, कि इसके बाद अनुराग ने पीछे से राज का गला दबाया और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।
पीड़ित ने बताया, कि मोबाइल नहीं छीन पाने पर अनुराग ने अपने साथियों से उसे जान से मारने के लिए कहा गया। इसके बाद मौके पर मौजूद युवकों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। आरोप है, कि उन्हें वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया गया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने चाकू और बंदूक दिखाकर उसे धमकाया।
पीड़ित का यह भी कहना है, कि मारपीट के दौरान उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन भी छीन ली गई। पीड़ित ने बाईपास चौकी प्रभारी पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है, कि राज सिंह चौहान की चचेरी बहन रितिका, अनुराग डोभाल की पत्नी हैं। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर अनुराग ने राज को बुलाया था। तहरीर में अनुराग डोभाल के साथ अभय चौधरी, तपन पंडित, अभिषेक टाइगर, अभिनव श्रीवास्तव, गुरु भाई समेत अन्य लोगों के नाम शामिल है।
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया, कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 117(2), 191(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसका क्या चल रहा है ? आए दिन कोई न कोई हंगामा 😡
नाम- अनुराग डोभाल
क्रिएटर- UK राइडर 07आख़िर आए दिन ऐसी कंट्रोवर्सिअल वीडियो आती रहती है और कल देखिए अनुराग डोभाल पर उनकी पत्नी के भाई ने देखिए क्या आरोप लगाया
आपकी क्या राय है आख़िर चल क्या रहा https://t.co/IwA2JI3dWB
— Pyara Uttarakhand प्यारा उत्तराखंड (@PyaraUKofficial) October 6, 2026
बता दें, कि देहरादून निवासी अनुराग को इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुल मिलाकर 15 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते है। उन्हें सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। अपने ब्लॉग में अनुराग बाइक राइड्स, लाइफस्टाइल और पर्सनल व्लॉग्स शेयर करते हैं। बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद वे सोशल मीडिया की दुनिया में चर्चित हो गए थे।
