एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता गोल्ड, (फोटो साभार: X@BCCI)
एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 69 पर ऑल आउट हो गई। भारत ने मुकाबला 147 रन से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें, कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है।
फ़ाइनल मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। स्मृति मंधाना ने शानदार 79 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उनके साथ शेफाली वर्मा ने भी अहम योगदान दिया और 48 रन बनाए।
Back-to-back 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗠𝗘𝗗𝗔𝗟𝗟𝗜𝗦𝗧𝗦 🏅
Congratulations to #TeamIndia on clinching a 2️⃣nd consecutive Gold Medal in women's cricket at the #AsianGames 🇮🇳👏
Scorecard ▶️ https://t.co/DVlhLBajxB pic.twitter.com/AAkS0VDUKh
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
ऋचा घोष ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 49 रन ठोककर टीम को 200 के पार पहुंचाया। भारत ने 20 ओवर में 216 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। उल्लेखनीय है, कि एशियन गेम्स के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है।
वहीं 217 रनों का पीछा करने मैदान में उतरी श्रीलंकाई टीम मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। पूरी श्रीलंकाई टीम 100 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और मात्र 69 रनों पर ऑल-आउट हो गई। गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए। जबकि शेफाली वर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए।
इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट स्पर्धा का पोडियम फिनिश भी तय हो गया है, भारत ने गोल्ड, श्रीलंका ने सिल्वर और पाकिस्तान ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। बता दें, कि भारतीय टीम ने दुबई में आयोजित महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।
