अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में लगाया ऐतिहासिक शतक, ,(फोटो साभार: BCCI)
दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम गुरुवार को अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी गूंज उठा। उन्होंने 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी और 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। जबकि संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। दोनों ने पॉवरप्ले में 100 रन बनाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और आखिरी T-20 मुकाबले में अफगानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस पारी के दौरान उन्होंने 16 गेंदों में पचास रनों का आंकड़ा टच किया, फिर अभिषेक ने देखते ही देखते सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।
बता दें, कि भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज का ये का सबसे तेज शतक रहा। उन्होंने रोहित शर्मा के 33 गेंदों के रिकॉर्ड को तोड़ा। अभिषेक शर्मा एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा T-20 सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने 2025 में T-20 क्रिकेट में कुल 108 छक्के लगाए थे। जबकि वैभव सूर्यवंशी 86 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
अभिषेक के तूफानी शतक के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर के सामने अफगानिस्तान की टीम लड़खड़ा गई और 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल को दो विकेट मिले।
🚨 THE FASTEST EVER T20I HUNDED AGAINST A FULL MEMBERS NATION. 🚨
– Wait for the ice cold celebration by Abhishek Sharma. 🥶 pic.twitter.com/wYudKVfgT6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 17, 2026
गौरतलब है, कि अभिषेक ने जैसे ही शतक जमाया था, उसके बाद उन्होंने मेडिटेशन की पोजिशन बनाकर जश्न मनाया। आमतौर पर अभिषेक अपनी जेब से पर्ची निकालकर या हाथ से कुछ निशान बनाकर सेलिब्रेट करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अलग किया। इसके बारे में उन्होंने कहा, कि वह एक साल से मेडिटेशन कर रहे हैं, जिससे उन्हें काफी मदद मिली है।
