पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में धमाका, (फोटो साभार: X@PresstvExtra)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद के पास जोरदार आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था, जिसमें विस्फोटकों से लदे वाहन को गेट से टकराया गया।
जियो न्यूज के मुताबिक, यह धमाका कोहाट जिले में पुरानी पुलिस लाइन्स के पास स्थित मस्जिद में हुआ, जो खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर से दक्षिण-पश्चिम में लगभग 60 किलोमीटर दूर है। धमाके के बाद 15 शव और 50 से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया। इसमें कई घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
#BREAKING: Massive bomb blast in a Mosque at Kohat’s Old Police Lines of Khyber Pakhtunkhwa in Pakistan. Rescue ops are underway. Over 17 killed and 50+ injured in the blast. Casualties likely to increase. pic.twitter.com/zfcMRMLIe3
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) September 18, 2026
धमाका इतना जोरदार था, कि मस्जिद के बाहर गड्ढा बन गया। पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, फिदायीन हमलावर को इमामबाड़ा के गेट पर रोक लिया गया था, लेकिन उसने तभी खुद को बम में उड़ा लिया था। हमलावरों की ओर से पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी भी की गई। अभी तक किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
प्रांतीय पुलिस प्रमुख ज़ुल्फ़िकार हमीद ने बताया, कि खबर मिलने के कुछ ही देर बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। विस्फोट के बाद पुलिस लाइंस में अतिरिक्त पुलिस बल की टुकड़ी तैनात की गई। घटना के बाद अधिकारियों ने कोहाट-हंगू रोड को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है।
