गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को हराया,(फोटो साभार: BCCI)
भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है। अपने स्पिनर्स के दम पर भारत ने गॉल टेस्ट के आखिरी दिन श्रीलंका को 165 रन से शिकस्त देकर जीत हासिल की है। श्रीलंका को जीत के लिए 372 का लक्ष्य मिला था, लेकिन मानव सुतार की बेहतरीन गेंदबाजी से श्रीलंका 206 पर सिमट गई।
शुभमन गिल ने नेतृत्व में टीम इंडिया इस जीत के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। गॉल टेस्ट में जीत के साथ ही भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ी राहत मिली है।
An elated #TeamIndia camp as we win the 1st Test at Galle and go 1-0 up in the series.#SLvIND pic.twitter.com/sAyxV03jcJ
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026
मैच में मानव सुथार ने कुल 10 विकेट लिए। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद देवदत्त पडिक्कल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पडिक्कल ने गॉल में पहली पारी में 167 रन बनाए और दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने पडिक्कल के 167 रनों की बदौलत पहली पारी में 462 रन बनाए थे।
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर श्रीलंका को 284 रन पर समेट दिया था। इस तरह से उसे 178 रनों की मजबूत बढ़त मिली थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा । गॉल में कभी इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हो सका है, इसलिए भारत की जीत तय मानी जा रही थी।
वहीं श्रीलंका की पूरी टीम 206 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से मानव ने छह विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 151 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली, वहीं सोनल दिनुशा ने पहली पारी में शतक लगाने के बाद दूसरी पारी में 84 रन बनाए।
इससे पहले, भारत दूसरी पारी में 193 रनों पर ऑल आउट हो गया। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। जबकि केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया।
बता दें, कि गॉल टेस्ट भारत की श्रीलंका पर लगातार नौवीं जीत है। श्रीलंका को आखिरी बार टीम इंडिया पर 2015 में जीत नसीब हुई थी। उसके बाद 11 मैचों में टीम इंडिया ने 9 जीते हैं और 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका पिछले 11 सालों से भारत को हरा नहीं पाया है।
