लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, (फोटो साभार: सोशल मीडिया)
देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित मणिमाई मंदिर के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। लच्छीवाला टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन से एक इको गाड़ी टकरा गई। हादसे के वक्त इको में सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी, कि आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड के मुताबिक, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी।
बताया जा रहा है, कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के निकट जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
Doiwala…लच्छीवाला टोल प्लाजा मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा ।
लोडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत… 3 की हालत गंभीर, कार में सवार थे 7 लोग।
हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। #Dehradun #DehradunNews #RoadAccident pic.twitter.com/Tolgc8Ql9V— bitv uttarakhand (@BitvUttara59630) August 19, 2026
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार है। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल किया गया है। जबकि चार लोगों को देहरादून स्थित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
