तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम धामी
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का उत्सव उत्तराखंड में भी मनाया गया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत कई कार्यकर्ता देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया और झालमुड़ी भी खाई।
असम और पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचंड जीत मिलने पर सीएम धामी ने खुशी जताते हुए कहा, कि यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।
प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में कार्यकर्ताओं के साथ झालमुड़ी खाकर पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाया। यह जश्न संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है।
यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री… pic.twitter.com/NwJ9fiHe9c
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2026
उन्होंने कहा, कि यह अभूतपूर्व विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक परिश्रम का परिणाम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आज भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा के रूप में देश के करोड़ों लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व कर रही है। जहाँ सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि को समान महत्व दिया जाता है, और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ का मंत्र व्यवहार में दिखाई देता है।”
सीएम धामी ने कहा, कि गंगोत्री से गंगासागर तक लहराता भगवा परचम केवल एक जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि ‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा, “असम की जनता ने फिर एक बार तुष्टिकरण और अस्थिरता को नकारते हुए विकास, सुरक्षा, सांस्कृतिक अस्मिता और राष्ट्रहित को अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।”
"गंगोत्री से गंगासागर तक लहराया भगवा !"
यह जीत की झालमुड़ी का स्वाद है…जिसमें जनता का विश्वास और भाजपा का साथ है ! pic.twitter.com/aV6ndiNfo5
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 4, 2026
इसके अलावा बंगाल के चुनावों नतीजों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बंगाल के हमारे भाई-बहनों ने भय, तुष्टिकरण और अव्यवस्था को तिलांजलि देते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।”
सीएम धामी ने कहा, कि यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, सुशासन, सुरक्षा की गारंटी और अंत्योदय के संकल्प पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है, जो आज पूरे राष्ट्र में विकास की गंगा को अविरल रूप से प्रवाहित कर रहा है।
