बीजेपी में शामिल हुये कांग्रेस के कई बड़े नेता, (फोटो साभार:X@BJP4UK)
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले शनिवार (2 मई 2026) को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में कई कांग्रेसी नेताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पटका पहनाया तथा फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।
भाजपा की सदस्यता लेने वालो में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा, रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा और घनसाली से पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य शामिल है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रेरित होकर उत्तराखण्ड में भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।
इसी क्रम में आज प्रदेश कार्यालय, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री… pic.twitter.com/7w75LX3sII
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) May 2, 2026
इसके अलावा कांग्रेस के अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, सुमित राय, पूनम गुप्ता, श्वेता शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, कि सदस्यता अभियान के जरिये बीजेपी सरकार और संगठन के कामों को भी जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा, कि आज प्रदेश में सीएम धामी और देश में पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, कि कांग्रेस गुमराह करने का काम करती है। जिसका खामियाजा उसके भुगतना पड़ता है। जल्द ही कांग्रेस का एक बड़ा कुनबा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी और 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी।
