उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, (फोटो साभार - India Today)
जम्मू-कश्मीर स्थित नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। उरी सेक्टर के पास बुछार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने बताया, कि 14-15 मार्च की दरमियानी रात को बुखार इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया है।
Army foils infiltration bid along LoC in Uri sector, eliminating a Pakistani terrorist during a joint operation based on specific intelligence input. Warlike stores including an AK rifle, pistols and ammunition are recovered. Operation continues.
@ChinarcorpsIA @adgpi https://t.co/igXWs0IflM— Akashvani News Jammu (@radionews_jammu) March 15, 2026
जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार उरी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक खुफिया सूचना प्राप्त हुई थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान घने जंगल में एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी गई। सतर्क जवानों ने मौके पर तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
मुठभेड़ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक AK राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके, कि आसपास कोई अन्य आतंकवादी छिपा न हो।
