(फोटो साभार: etvbharat)
उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट को एहतियात के तौर पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों का कहना है, कि समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग कर ली गई, जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई।
यह लैंडिंग पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित तरीके से कराई गई। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ की वजह से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। राज्यपाल फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें श्रीनगर के पुलिस गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल गुरमीत सिंह टिहरी से चमोली जिले के गैरसैंण जा रहे थे। सोमवार (9 मार्च 2026) से गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होना है, जिसके पहले दिन बजट भी पेश किया जाना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल हेलीकॉप्टर से रवाना हुए थे।
Uttarakhand | Due to a technical glitch in the helicopter of Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd), an emergency landing was carried out at the GVK helipad in Srinagar.
According to information received from Pauri police, the helicopter experienced some technical… pic.twitter.com/CXbfxg4jRR
— ANI (@ANI) March 8, 2026
दोपहर करीब डेढ़ बजे उड़ान के दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का अलर्ट मिला। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियाँ मौके पर पहुँच गईं। तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गई है और खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
राज्यपाल को सुरक्षा के बीच हेलीपैड से निकालकर श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। वहीं तकनीकी टीम अब हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जाँच कर रही है। जाँच के बाद ही राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम और अगली उड़ान को लेकर फैसला लिया जाएगा।
