प्रतीकात्मक चित्र
उत्तराखंड में मौसम की आंख-मिचौली का खेल अब खत्म होने के कगार पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 21 फरवरी को सभी 13 जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली समेत अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी आसमान साफ रहेगा, हालांकि ठंडी हवाएं चलेंगी। वहीं वीकेंड पर पर्यटकों को धूप और साफ मौसम का आनंद मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 21 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जबकि 22, 23 और 24 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं 25 फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान है।
दिनांक 20.02.2026 को जारी उत्तराखंड राज्य हेतु मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी pic.twitter.com/5ZCkdWSmea
— Meteorological Centre Dehradun (@mcdehradun) February 20, 2026
गौरतलब है, कि उत्तराखंड में मौसम के तेवर शुक्रवार से एक बार फिर तल्ख हो चुके हैं और पहाड़ से मैदान तक तेज धूप खिलने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है और पिछले 48 घंटों की उथल-पुथल अब सामान्य हो चुकी है। आगामी दिनों के लिए राज्य में बारिश- बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है।
राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक होने के कारण अब सुबह-शाम ठंड कम होने लगी है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में अभी भी ठिठुरन बरकरार है। प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते पारे में भी वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ ठंड एक बार फिर लौट सकती है।

