ऑस्ट्रेलिया दौरे में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से धुलवाए गए बर्तन,(फोटो साभार: NDTV)
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने अपने मुल्क के हॉकी फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया, कि ऑस्ट्रेलिया में खिलाड़ियों को मैच से पहले बर्तन धोने से लेकर टॉयलेट तक साफ करना पड़ा। वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर उठे विवाद के बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष बुगती ने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग की है। वहीं पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट को अपने बयानों का खामियाजा भी भुगतना पड़ा है और उन्हें पाकिस्तान की छवि खराब करने के आरोप में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
दरअसल, पाकिस्तान की हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद कप्तान बट ने मीडिया के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए। पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन पर आरोप लगाते हुए कहा, कि टीम को सिडनी एयरपोर्ट पर 13-14 घंटे इंतजार करना पड़ा।
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील ने ऑस्ट्रेलिया में हुए दुर्व्यवहार की दास्तां सुनाते हुए बताया, कि सिडनी पहुंचने के बाद टीम के पास ठहरने के लिए कोई जगह नहीं थी। पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की लापरवाही के कारण होटल की बुकिंग नहीं हुई थी, जिसके चलते खिलाड़ी करीब 15 घंटों तक सिडनी की सड़कों पर बेसहारा लोगों की तरह घूमने को मजबूर हुए।
कप्तान शकील अम्माद बट ने उन रिपोर्टों की भी पुष्टि की है, जिनमें कहा गया था, कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मजदूरों की तरह रखा गया। टीम को एक ऐसी जगह ठहराया गया, जहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं थी। खिलाड़ियों को खुद खाना बनाना पड़ता था, बर्तन धोने पड़ते थे और यहां तक, कि टॉयलेट की सफाई भी खुद ही करनी पड़ी थी।
Pakistani hockey team humiliated at the international level
As a player, this is a matter of great shame.
If there is no money then why did he send it to another country?
Hotel and accommodation issues: Hotel bookings for the team's players and officials were cancelled… pic.twitter.com/Niy3XsgEln
— VOICE OF BHARAT (@ABHIJITSINGH025) February 19, 2026
गौरतलब है, कि उनके इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान हॉकी टीम के खिलाड़ी चर्चा में आ गए थे। बताया जा रहा है, पाकिस्तान हॉकी टीम के कैनबरा पहुँचने पर होटल में बुकिंग नहीं मिली, क्योंकि भुगतान नहीं हुआ था। खिलाड़ियों को घंटों भटकना पड़ा और अस्थायी इंतजाम होने तक परेशानी झेलनी पड़ी।
हालांकि इसी बीच पाकिस्तान खेल बोर्ड ने स्पष्ट किया, कि होटल खर्च के लिए 10 मिलियन पाकिस्तानी रुपए से अधिक जारी किए गए थे। वहीं इस मामले में पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। PHF के अध्यक्ष बुगती ने पीएसबी को दोषी ठहराते हुए कहा, कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सारे इंतजाम उसी ने किए थे।

